कार में बुरी तरह से फंस गए डॉ. व्यास
हादसे में घायल हरीश सोनी कार की फाटक खुलने से उछल कर सडक़ पर आ गिरे, जबकि कार चला रहे डॉ. नवनीत व्यास बुरी तरह से कार में फंस गए। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। राहगीरों व आस-पास की ढाणियों के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित कर घायल फार्मासिस्ट को जोधुपर भेजा। मौके पर पहुंची आगोलाई चौकी पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे दंत चिकित्सक को बड़ी मशक्कत से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आगोलाई भेजा जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचित करने पर मृतक के परिजन, मित्र व ईसीएचएस शेरगढ़ के अधिकारी पीएचसी आगोलाई पहुंचे तथा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पिता बद्रीनारायण व्यास की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे में क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी।