18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व में डॉक्टर तो देश में सशस्त्र सेना सबसे विश्वसनीय पेशा

दुनियाभर में भरोसेमंद पेशे के मामले में डॉक्टर (59%) शीर्ष पर हैं। इसके बाद लोग वैज्ञानिक (57%) व शिक्षक (52%) के पेशे पर विश्वास करते हैं। मार्केट रिसर्च कंपनी इप्सोस के वैश्विक विश्वसनीयता सूचकांक- 2022 में यह सामने आया है। इसके लिए भारत सहित विश्व के 28 देशों में सर्वे किया गया। भारत, विश्व का ऐसा प्रमुख देश है जिसके लोगों को अपनी सशस्त्र सेना पर सर्वाधिक भरोसा है।

2 min read
Google source verification
encounter_army.jpg

Jammu Kashmir 1 JeM terrorist killed 2 arrested in Baramulla Encounter

दुनियाभर में भरोसेमंद पेशे के मामले में डॉक्टर (59%) शीर्ष पर हैं। इसके बाद लोग वैज्ञानिक (57%) व शिक्षक (52%) के पेशे पर विश्वास करते हैं। मार्केट रिसर्च कंपनी इप्सोस के वैश्विक विश्वसनीयता सूचकांक- 2022 में यह सामने आया है। इसके लिए भारत सहित विश्व के 28 देशों में सर्वे किया गया। भारत, विश्व का ऐसा प्रमुख देश है जिसके लोगों को अपनी सशस्त्र सेना पर सर्वाधिक भरोसा है।
यहां 64% भारतीय इस पेशे को विश्वसनीय मानते हैं। इसके बाद स्वीडन, अमरीका व फ्रांस के लोग इस पेशे को सम्मानजनक मानते हैं। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय, वैज्ञानिक (63%) व शिक्षक (62%) के पेशे को क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर विश्वसनीय मानते हैं। जबकि देश में भरोसे के मामले में डॉक्टर (55%) का पेशा चौथे नंबर पर है।
वहीं देश और दुनिया में लोग राजनेता के पेशे को सर्वाधिक अविश्वसनीय मानते हैं। वैश्विक स्तर पर 64% तो देश में 50% लोग इन पर भरोसा नहीं करते। इसके अलावा 43% भारतीयों के लिए सरकार में मंत्री का पेेशा भी अविश्वसनीय है।

भारतीयों को बैंकर्स पर यकीन

अलग-अलग श्रेणियों में वैश्विक देशों का तुलनात्मक अध्ययन बताता है कि भारत वह शीर्ष देश है जहां लोग बैंकर्स (52%) पर यकीन करते हैं। इसके बाद सऊदी अरब, मलेशिया और चीन में नागरिकों को बैंकर्स पर विश्वास है। वहीं, सऊदी अरब के बाद भारतीय, प्रशासनिक अधिकारियों (46%) को भरोसेमंद मानते हैं। जज (54%), वकील (41%), बिजनेस लीडर्स (41%) और पुजारी (40%) के पेशे को विश्वसनीय मानने के संबंध में भारत का विश्व में तीसरा स्थान है।

डॉक्टर: वैश्विक स्तर पर कोरोना के दौर के मुकाबले डॉक्टरों के पेशे के प्रति विश्वास थोड़ा घटा है। हालांकि यह बीते चार वर्षों सेे सूचकांक में शीर्ष दो में जगह बनाए हुए है। स्पेन दुनिया का ऐसा देश है, जहां पर डॉक्टरों (71%) को सबसे ज्यादा विश्वसनीय माना जाता है। यही सम्मान मैक्सिको (70%) और नीदरलैंड्स (69%) में भी डॉक्टरों को मिलता है।