जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर देसी—विदेशी पावणों ने पर्यटन विभाग को मालामाल कर दिया। प्रदेश में सात महीने पहले सितंबर में शुरू हुआ पर्यटन सीजन सोमवार को समाप्त हो गया। जयपुर में सीजन के आखिरी दिन आमेर महल, हवामहल, नाहरगढ़ और जंतर-मंतर देखने 18 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे। आमेर महल में 6096, नाहरगढ़ 3373 पर्यटक, हवामहल में 6196 सैलानी और जंतर-मंतर देखने 3433 पर्यटक पहुंचे। पर्यटन स्थलों पर सुबह से ही पर्यटकों की गहमागहमी रही। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब 10 अप्रेल के बाद फिर से शहर के स्मारकों व संग्रहालयों पर पर्यटकों के आने का सिलिसला शुरू होगा।