23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहामास में डोरियन तूफान का कहर, 2500 लापता

बहामास आपातकालीन अधिकारियों के अनुमान के अनुसार द्वीप समूह से विनाशकारी तूफान डोरियन के गुजरने के बाद करीब 2,500 लोग लापता हैं। अब तक की आधिकारिक गणना के अनुसार इस तूफान में कम से कम 50 लोगों की जान जा चुकी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Amit Kumar Garg

•

Updated: 14 Sep 2019, 3:02 PM IST

बहामास में डोरियन तूफान का कहर, 2500 लापता

बहामास में डोरियन तूफान का कहर, 2500 लापता

सैन जुआन। बहामास आपातकालीन अधिकारियों के अनुमान के अनुसार द्वीप समूह से विनाशकारी तूफान डोरियन के गुजरने के बाद करीब 2,500 लोग लापता हैं। अब तक की आधिकारिक गणना के अनुसार इस तूफान में कम से कम 50 लोगों की जान जा चुकी है। बहामास की नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के प्रवक्ता कार्ल स्मिथ ने कहा कि मरने वालों की संख्या में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि 2,500 का आंकड़ा कुछ हद तक कम हो सकता है, क्योंकि अधिकारी वर्तमान में नासाउ की राजधानी के पास न्यू प्रोविडेंस द्वीप पर बनाए गए आश्रय स्थलों में रहने वाले लोगों की सूची बना रहे हैं।
वहीं बहामास सरकार ने सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया द्वारा चलाई जा रही द्वीप समूह पर तूफान से हजारों लोगों की मरने की खबर को झूठा बताते हुए खारिज कर दिया। बहामास राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रमुख मार्विन डेम्स ने कहा कि वह उन रिपोर्टों से चिंतित थे, जिसमें 3,000 लोगों के मारे जाने की बात कही गई थी। रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश लोग अबाको और ग्रैंड बहामा द्वीपों पर मारे गए थे। वहीं कुछ तूफान के गुजरने वाले रास्ते में उसकी चपेट में आने से मारे गए थे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को ऐसी समाचार रिपोर्टों के बारे में बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि ऐसी रिपोर्ट लोगों को भावनात्मक तरीके से बहुत प्रभावित कर सकती हैं। जब इस प्रकार की बातें बढ़ा-चढ़ाकर सोशल मीडिया पर फैलाई जाती हैं, तो यह मामलों को और भी जटिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि सरकार मारे गए लोगों के शवों को छिपा रही है। उन्होंने कहा कि यह सही नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग