
हवामहल। फाइल फोटो- पत्रिका
Tourism News: मकर संक्रांति के अवसर पर इस बार जयपुरवासियों और पर्यटकों के लिए एक खास आकर्षण जुड़ने जा रहा है। पहली बार जयपुर की ऐतिहासिक परकोटा नगरी में स्थित बड़ी चौपड़ में पतंग-आतिश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव परंपरागत पतंगबाजी और भव्य आतिशबाजी का अनोखा संगम होगा, जो जयपुर की सांस्कृतिक पहचान को नए अंदाज में प्रस्तुत करेगा।
आयोजकों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सुबह से ही आसमान में रंग-बिरंगी पतंगें लहराती नजर आएंगी, जबकि शाम ढलते ही आतिशबाजी से बड़ी चौपड़ और आसपास का इलाका ही नहीं पूरा जयपुर ही रोशनी से जगमगा उठेगा। ऐतिहासिक हवामहल और परकोटा क्षेत्र की पृष्ठभूमि में यह दृश्य देश-विदेश से आए पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव बनने वाला है।
इस आयोजन का उद्देश्य जयपुर की पारंपरिक पतंग संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन को नई ऊंचाई देना है। राजस्थान पर्यटन से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि ऐसे आयोजनों से न केवल स्थानीय कलाकारों और पतंग निर्माताओं को मंच मिलेगा, बल्कि परकोटा क्षेत्र की रौनक भी बढ़ेगी।
उत्सव के दौरान सुरक्षा और यातायात को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की ओर से आमजन से अपील की गई है कि वे निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करें और उत्सव का आनंद सुरक्षित तरीके से लें।
मकर संक्रांति पर होने वाला यह पतंग आतिश उत्सव जयपुर की परंपरा, उत्सवधर्मिता और शाही अंदाज को एक साथ दर्शाएगा, जिससे शहर एक बार फिर देश के प्रमुख सांस्कृतिक आयोजनों के मानचित्र पर चमक उठेगा।
Published on:
14 Jan 2026 08:47 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
