29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर के डॉ. डी.पी. शर्मा को मलेशिया में पीस मैसेंजर सम्मान

स्वच्छ भारत मिशन के राष्ट्रीय एंबेसडर एवं आईएलओ के अंतरराष्ट्रीय सूचना तकनीकी परामर्शक है शर्मा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Surendra Kumar Samaria

•

Updated: 26 Dec 2020, 7:53 PM IST

जयपुर के डॉ. डी.पी. शर्मा को मलेशिया में पीस मैसेंजर सम्मान

डॉ. डी.पी. शर्मा को मलेशिया में पीस मैसेंजर सम्मान

सुरेंद्र बगवाड़ा , जयपुर

पीनांग गांधी आश्रम मलेशिया ( Malaysia ) की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के राष्ट्रीय एंबेसडर एवं आईएलओ ( ILO ) के अंतरराष्ट्रीय सूचना तकनीकी परामर्शक जयपुर ( Jaipur ) निवासी डॉ. डी.पी. शर्मा को ' पीस मैसेंजर सम्मान ' ( Peace messenger ) से सम्मानित किया गया है।

डॉ. शर्मा को यह अवार्ड इंटरनेट के रेगुलेशन एवं गवर्नेंस के साथ—साथ साइबर वर्ल्ड ( cyber world ) में शांति के लिए किए गए विशिष्ट योगदान के लिए दिया गया है।

यह पुरस्कार उन्हें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति पदमश्री प्रोफेसर रविंद्र सिंह ने कोरोना काल होने के कारण वर्चुअल माध्यम से प्रदान किया। शर्मा इस समय इंटरनेट गवर्नेंस के लिए यूनाइटेड नेशंस की ओर से स्थापित 'इंटरनेट गवर्नेंस फोरम' से भी जुड़े हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंटरनेट गवर्नेंस के मिशन डायलॉग में सक्रियता से अपना तकनीकी योगदान दे रहे हैं। शर्मा को इससे पहले भी 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके है। साथ ही उन्होंने आईटी एजुकेशन को लेकर कई बुक्स लिखी है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग