
हिम्मतनगर. साबरकांठा जिले में हिम्मतनगर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाजीपुर के पास नई कारों से भरा एक कंटेनर ट्रक ओवरब्रिज से सर्विस रोड पर पलट गया, जिससे सर्विस रोड बंद हो गया। हादसे में ओवरब्रिज के डिवाइडर को भी नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, मेहसाणा जिले के बहुचराजी से नई कारें लेकर एक कंटेनर ट्रक हिम्मतनगर होते हुए अहमदाबाद जा रहा था। इसी दौरान हाजीपुर के पास ओवरब्रिज पर चालक ने नियंत्रण खो दिया। कंटेनर ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए नीचे सर्विस रोड पर पलट गया।
हादसे के कारण सर्विस रोड पर यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही हाईवे ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
..........
कैप्शन - हिम्मतनगर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाजीपुर के पास पलटा कंटेनर ट्रक।
Updated on:
29 Jul 2026 06:00 am
Published on:
29 Jul 2026 06:00 am
