
जयपुर . श्रावण शुक्ल तीज पर 7 अगस्त को तीज महोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के साथ राजयोग व रवियोग का विशेष संयोग रहेगा। शाम को जनानी ड्योढ़ी से तीज माता की शाही सवारी निकलेगी। तीज माता पर ड्रोन से पुष्प वर्षा की जाएगी। तीज के उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। तीज से पहले शहर की प्रमुख जगहों पर सेल्फी पॉइंट बन जाएंगे।
जनानी ड्योढ़ी से 7 और 8 अगस्त को परंपरागत शाही लवाजमे के साथ तीज की सवारी निकलेगी। पर्यटन विभाग इस बार तीज की सवारी का सोशल प्लेटफॉर्म पर लाइव टेलीकास्ट करेगा। इसके साथ ही अल्बर्ट हॉल, त्रिपोलिया गेट, छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़ व तालकटोरा पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा। वहीं तीज उत्सव को लोगों के लिए यादगार बनाने के लिए अल्बर्ट हॉल, हवामहल, आमेर महल, सिटी पैलेस पर सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे। विभाग के उप निदेशक उपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि त्रिपोलिया गेट से छोटी चौपड़ तक सवारी पर ड्रोन से पुष्प वर्षा होगी। छोटी चौपड़ पर व्यापारी भी तीज माता पर पुष्प वर्षा करेंगे। सवारी निकलने से पहले ही छोटी चौपड़ व तालकटोरा की पाल पर लोकरंग की छटा बिखरेगी। पुलिस बैंड के साथ सवाई मान गार्ड बैंड भी प्रस्तुति देगा। सवारी त्रिपोलिया गेट से निकलकर त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होतेे हुए तालकटोरा पहुंचेगी।
सिंजारा आज
लोकपर्व तीज से एक दिन पहले 6 अगस्त को सिंजारा मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं हाथों में मेहंदी रचाएंगी। वहीं नवविवाहिताओं के ससुराल से सिंजारा आएगा, जिसमें घेवर के साथ लहरियां और अन्य कपड़े और गहने आएंगे।
शहर में तीज उत्सव शुरू
लोक पर्व तीज से पहले शहर में तीज उत्सव शुरू हो गए हैं। कई महिला समूहों की ओर से सामूहिक आयोजन हो रहे हैं। शिल्पी फाउंडेशन की ओर से गोपालपुरा बाइपास स्थित एक होटल में तीज उत्सव का आयोजन किया गया। फाउंडर डायरेक्टर शिल्पी अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान की लोक संस्कृति के प्रमोशन के लिए उत्सव का आयोजन किया गया।
Published on:
06 Aug 2024 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
