
जयपुर. औषधि नियंत्रक राजाराम शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को जगतपुरा के जगदीश विहार में फैंसी स्टोर पर छापा मारा जहां स्टोर संचालक सुनील कुमार गोयल फैंसी स्टोर की आड़ में नशे के काम में लिए जाने वाले इंजेक्शन व अन्य दवाइयों की बिना लाइसेंस के बिक्री करता पाया गया। टीम ने स्टोर से नशे के लिए काम में लिए जाने वाले इंजेक्शन की 280 डोज, बिना लाइसेंस के बिक्री के लिए रखी एंटीबायोटिक्स, एनाल्जेसिक, एंटी फंगल व दर्द निवारक दवाइयां भी मिली हैं।
जब्त की गई दवाइयों की कीमत 2 लाख 80 हजार रुपए आंकी गई है। कार्रवाई में सहायक औषधि नियंत्रक कोमल रूपचंदानी,औषधि नियंत्रण अधिकारी अतुल भारद्वाज व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Updated on:
07 May 2024 09:39 am
Published on:
07 May 2024 09:39 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
