8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला चिकित्सक ने किया खुद को घायल, गंभीर हालत में आइसीयू में भर्ती, पत्रकार के खिलाफ एफआइआर

ताले से सिर पर किए वार, गंभीर हालत में आइसीयू में भर्ती, विरोध में चिकित्सकों ने किया दो घंटे कार्य बहिष्कार, जिला कलक्टर ने की समझाइश

2 min read
Google source verification
jaiur

महिला चिकित्सक ने किया खुद को घायल, गंभीर हालत में आइसीयू में भर्ती, पत्रकार के खिलाफ एफआइआर

जयपुर / धौलपुर. जिला चिकित्सालय में कार्यरत एक महिला चिकित्सक ने मंगलवार को खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। उन्हें गम्भीर हालत में जिला अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना के विरोध में जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। वहीं, महिला चिकित्सक ने पत्रकार व एक अन्य के खिलाफ ब्लैकमेल करने, मानसिक रूप से प्रताडि़त करने और राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है।

घायल महिला चिकित्सक डॉ. आशा जिंदल जिला अस्पताल के सोनोग्राफी कक्ष में तैनात हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह चिकित्सालय में ही ताला उठा अपने सिर पर ताबड़तोड़ वार कर लिए। घायल चिकित्सक को आईसीयू में लाया गया, जहां सिर से अधिक खून बहने के कारण उन्हें भर्ती कर लिया गया।

ब्लैकमेल का आरोप, दर्ज कराई एफआइआर

कोतवाली थाना पुलिस को दी एफआइआर में डॉ. जिंदल ने बताया कि 17 अप्रेल को सोनोग्राफी कराने एक युवती आई। उस दौरान रेडियोग्राफर दिव्या गर्ग भी मौजूद थीं। सोनोग्राफी के लिए कपड़े हटाने को कहने पर युवती ने इनकार कर दिया और तेज आवाज में अपशब्द कहते हुए चली गई। वहां खड़ा एक व्यक्ति गजेन्द्र गुर्जर उस युवती को अपने साथ ले गया और उसका वीडियो बना लिया।

आरोप लगाया कि दैनिक भास्कर के संवाददाता ज्योति लवानियां ने फोन कर घटना को वायरल करने की धमकी दी। संवाददाता को हकीकत बताने की कोशिश की लेकिन, उसने नहीं सुना। अगले दिन 18 अप्रेल को दैनिक भास्कर समाचार पत्र में गलत तथ्यों के आधार पर खबर प्रकाशित की। आरोप है कि 18 अप्रेल को लवानियां ने मोबाइल फोन पर दुर्व्यवहार किया। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने लवानियां के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने, मानसिक रूप से प्रताडि़त करने और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया है।


गुस्साए चिकित्सकों ने किया काम बंद

घटना के बाद गुस्साए चिकित्सकों ने काम का बहिष्कार कर दिया। जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल मौके पर पहुंचे और चिकित्सकों को समझाया। दो घंटे कार्य बहिष्कार के बाद चिकित्सक काम पर लौट आए। आइएमए महासचिव डॉ. हरिओम गर्ग ने बताया कि चिकित्सकों ने जिला कलक्टर और पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।

... मम्मी अपना ध्यान रखो

महिला चिकित्सक को आइसीयू लाए जाने के बाद दस वर्षीय पुत्री भी अस्पताल पहुंच गई। मां को लहूलुहान देख बेटी भी जार-जार रोने लगी। सुबकते हुए वह मां से चिपक गई। इस पर उसके कपड़े भी खून से रंग गए। वह रोते-रोते अपनी मां से बोली कि मम्मी अपना ध्यान रखो।

इनका कहना है

सोनोग्राफी को लेकर अखबार में छपा पूरा घटनाक्रम जांच में तथ्यहीन व आधारहीन पाया गया है। महिला चिकित्सक तनाव में थी।

- राकेश कुमार जायसवाल, जिला कलक्टर, धौलपुर

- दैनिक भास्कर के संवाददाता ज्योति लवानियां व एक अन्य गजेन्द्र गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला चिकित्सक के बयान लिए गए हैं। मामले में जांच जारी है।
- प्रवेन्द्र महलां, सीओ सिटी, धौलपुर

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग