
डंजो ने की ट्रैफिक पुलिस के साथ पार्टनरशिप
जयपुर. लोकल कॉमर्स और डिलीवरी एप डंजो ट्रैफिक पुलिस के सहयोग सभी दोपहिया वाहन सवारों के लिए शहर को सुरक्षित बनाने का प्रयास कर रहा है। इस सड़क सुरक्षा पहल का उद्देश्य लोगों को दोपहिया वाहन की सवारी के दौरान स्वयं हेलमेट पहनने और अपने आसपास के लोगों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित करना है। सिटी लीड रत्नम गोस्वामी ने बताया कि परिवहन और यातायात पारिस्थितिकी तंत्र के एक अभिन्न अंग के रूप में, डंजो में हम मानते हैं कि सड़क सुरक्षा के दिशानिर्देश सभी पर लागू होने चाहिए। डंजो में राइड के बाद वाहनों को सेनेटाइज करना, डंजो बाइक पूल पार्टनर्स के लिए नियमित तापमान जांच और वाहन चालक और सवारी दोनों के लिए अनिवार्य रूप से मास्क पहनना, आदि का पालन किया जाता है। इन सभी प्रावधानों के कारण डंजो बाइक पूल सेवा शहर में सफर करने के सबसे सुरक्षित माध्यमों में से एक बन जाती है। डंजो की बाइक पूल सेवाएं पुरे शहर में सिर्फ 10 रुपए प्रति 3 किलोमीटर की दर से उपलब्ध है, ताकि शहरवासियों को किफायती कीमत पर शहर में ज्यादातर जगहों पर पहुंचने के लिए हमारी सेवाएं मिल पाएं।
Published on:
30 Jan 2021 12:51 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
