
जयपुर। Dussehra 2018- दशहरा पर्व पर शुक्रवार को रावण दहन के आयोजन के चलते यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है। आमेर से आने वाली सिटी बस रामगढ़ मोड़ से धोबी घाट, गलतागेट, ट्रांसपोर्ट नगर, जवाहर नगर बायपास और शांति पथ से जेडीए सर्कल होते हुए आ सकेंगी। दुपहिया-चौपहिया वाहनों को सुभाष चौक से चार दरवाजा, बांदरवाल गेट से नगर परिषद की मोरी सार्दुल सिंह की नाल होते हुए निकाला जाएगा। आमेर जाने वाली बस नारायण सिंह तिराहा से त्रिमूर्ति, जेडीए सर्कल, शांति पथ और जवाहर नगर बायपास होकर जा सकेंगी।
आदर्श नगर दशहरा उत्सव के दौरान शाम 3 से रात 10 बजे तक गोविंद मार्ग पर राजापार्क चौराहा से बर्फखाना तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा। पैदल यात्री आ-जा सकेंगे। मेले में आने वालों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था गुरुद्वारा के पीछे वाली सड़क, राम मंदिर व आदर्श विद्या मंदिर के पीछे, पेट्रोल पम्प के पीछे वाली सड़क और सूरज मैदान के पास रहेगी। धर्म सिंह चौराहे से बर्फखाना चौराहा, गोविंद मार्ग और दशहरा मैदान के पीछे वाली रोड पर वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी। पंचवटी चौराहा और पांच भाइयों की कोठी से किसी भी तरह का यातायात गोविंद मार्ग की तरफ नहीं जा सकेगा।
दिल्ली की ओर से आने वाली रोडवेज बस चंदवाजी से बायपास होते हुए 14 नंबर विश्वकर्मा चौमूं तिराहा, पानीपेच, चिंकारा, कलेक्ट्री सर्कल, खासा कोठी होते हुए सिंधी कैंप आ सकेंगी। इसी तरह सिंधी कैंप से दिल्ली की तरफ जाने वाली बस गवर्नमेंट हॉस्टल, 22 गोदाम, पोलो सर्कल, रामबाग, जेडीए सर्कल, शांतिपथ, जवाहर नगर बायपास से टीपी नगर होते हुए जा सकेंगी।
आगरा रोड से आने वाली रोडवेज बस पुराना आगरा एडपोस्ट से खो-नागोरियान रोड, जगतपुरा चौकी, हनुमान तिराहा, अपेक्स चौराहा, ओटीएस, गोपालपुरा चौराहा, लक्ष्मी मंदिर, सहकार मार्ग, 22 गोदाम, गवर्नमेंट हॉस्टल होते हुए सिंधी कैंप आ सकेंगी। सिंधी कैंप से आगरा की ओर जाने वाली रोडवेज बस सिंधी कैंप से गवर्नमेंट हॉस्टल, 22 गोदाम, पोलो सर्कल, रामबाग, जेडीए सर्कल, जवाहर नगर बायपास से टीपी नगर होते हुए जा सकेंगी। चित्रकूट स्टेडियम के पूर्वी गेट के सामने वाली रोड पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी।
Updated on:
19 Oct 2018 09:14 am
Published on:
19 Oct 2018 09:13 am
