1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ई-कॉमर्स स्टोर शुरू करने से पहले विचार करें

हर एक प्रोडक्ट को यूनीक बनाने के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट के पेज भी यूनीक तरह से डिजाइन होने चाहिए

2 min read
Google source verification

प्रोडक्ट का चयन

ईकॉमर्स के लिए स्टोर शुरू करने से पहले आपको अपने आसपास के मार्केट का अध्ययन करना होगा। आपको यह देखना होगा कि किस तरह के प्रोडक्ट और सर्विस का अध्ययन करना है। रिसर्च के बाद ही आप यूनीक प्रोडक्ट और सर्विस की एक लिस्ट तैयार करें। यदि आप पहले से ही बिजनेस में हैं और ऑनलाइन मार्केट शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो आपको नए आइडिया के साथ काम करना होगा। दरअसल, पिछले कुछ सालों से ऑनलाइन मार्केट तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में कस्टमर्स को बिजनेस की ओर आकर्षित करने के लिए आपको नए इनोवेशन पर फोकस करना होगा।

टारगेट ऑडियंस को समझें
ज ब आप अपने ई-कॉमर्स स्टोर के लिए प्रोडक्ट और सर्विस का चयन कर लेते हैं तो आपको यह सोचना है कि अब आपका टारगेट ग्रुप क्या होगा। ई-कॉमर्स के बिजनेस में टारगेट ग्रुप के बारे में यह विचार करना होगा कि वे किस कंप्यूटिंग डिवाइस का प्रयोग करते हैं। किन चीजों को खरीदने में प्राथमिकता देते हैं। इनकी भौगोलिक परिस्थतियां और संस्कृति किस तरह की है। जब आप इन सभी तरह के सवालों का हल निकाल लें तो उसी के अनुसार ई-कॉमर्स की स्ट्रेटजी बनाएं। इस तरह आप टारगेट ग्रुप को अपने बिजनेस की ओर आकर्षित कर सकते हैं।

किस तरह हो सकती है सेल
ऑनलाइन टारगेट ग्रुप, सर्विस और प्रोडक्ट को समझने के बाद आपको यह रणनीति बनानी है कि सेल्स टारगेट को कैसे पूरा करना है। माना आप क्षेत्रीय स्तर पर कोई काम करना चाहते हैं तो ऐसे में ट्रेड सेंटर्स एवं अन्य इंडस्ट्री सोर्स से आपको लोकल डेटा आसानी से मिल सकता है। वहीं ग्लोबल मार्केट में पहचान बनाने के लिए आपको कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बिजनेस के अनुसार ही सेल्स टारगेट सेट करें। आपको कई तरह के ई-कॉमर्स टूल्स का अध्ययन करना होगा। आपके रिसोर्सेज भी भरोसेमंद होने चाहिए।

ई-कॉमर्स टेक
बिना किसी एक्सपर्ट की सलाह से सही आप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को स्टेबिलिश नहीं कर सकते हैं। इसलिए प्लेटफॉर्म का चुनाव करने के लिए ई-कॉमर्स डवलपमेंट टीम या कंपनी का मार्गदर्शन लें। साथ ही नई तकनीक के चयन को प्राथमिकता दें। इससे आपकी साइट पर टेक्नीकल प्रॉब्लम्स को कम कर सकते हैं। कुछ साइट्स ऐसी होती है, जहां ऑर्डर प्लेस करने में बहुत समय लगता है, ऐसी साइट्स पर कस्टमर्स शॉपिंग करना अवोइड करते हैं। सही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और टेक्नोलॉजी की मदद से जल्दी ही टारगेट पूरे होंगे।

मार्केटिंग टीम
य दि आपके पास बहुत उपयोगी प्रोडक्ट हैं लेकिन आपको यह नहीं पता कि उन्हें सेल कैसे करना है तो आप ई-कॉमर्स के बिजनेस में सफल नहीं हो सकते हैं। इसलिए इंटरनेट मार्केटिंग तकनीक पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप वेबसाइट को लॉन्च करने से पहले प्री-लॉन्च लेंडिंग पेज बनाएं और उसे लगातार अपडेट करते रहें। इससे ग्राहकों में आपकी साइट को लेकर उत्सुकता बढ़ेगी। साथ ही शुरुआती स्तर पर आपको ग्राहकों को उचित लाभ दे सकते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया साइट पर भी अपने वेब पेज का प्रमोशन करें।