30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मशीन लर्निंग और आईओटी की ई-लाइब्रेरी करेगी राहें आसान

- ईमर्जिंग टेक्नोलॉजी इन कम्प्यूटर इंजीनियरिंग की दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस एसकेआईटी में शुरू।- पहले दिन विभिन्न सत्रो में वक्ताओं ने किए पेपर प्रेजेंट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nishi Jain

•

Updated: 8 Feb 2020, 4:45 PM IST

मशीन लर्निंग और आईओटी की ई-लाइब्रेरी करेगी राहें आसान

मशीन लर्निंग और आईओटी की ई-लाइब्रेरी करेगी राहें आसान

जयपुर.वल्र्ड की नंबर वन आईटी कंपनी आईबीएम प्रदेश के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को मशीन लर्निंग एवं आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) की निशुल्क ई-लाईब्रेरी उपलब्ध करवाएगी। जिसका उपयोग वे स्थानीय स्तर पर अपने प्रोजेक्ट में कर सकेंगें। जगतपुरा स्थित स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ईमर्जिंग टेक्नोलॉजी इन कम्प्यूटर इंजीनियरिंग पर चल रही दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस के पहले दिन आईबीएम की यूनिवर्सिटी रिलेशन्स हैड मोना भारद्वाज ने अपने सेंशन के दौरान मंच से ये घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को इस ई लाइब्रेरी के उपयोग के लिए आईबीएम वॉटसन क्लाउड के जरिये ये प्लेटफॉर्म उपलब्ध होगा, जो कि इंटरनेट के जरिये आसानी से उपलब्ध हो सकता है। भारद्वाज ने इस दौरान हेकेथॉन एवं इनोवेशन चेलेंज जैसी प्रतियोगिताओं में सफलता के टिप्स भी दिए। पहले दिन चले विभिन्न सत्रो के दौरान एक्सपट्र्स ने मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एवं इंटरनेट ऑफ थिंग्स, डेटा एनालिसिस जैसे बहुचर्चित मुद्दों पर पेपर प्रजेंट किए तथा पैनल डिस्कशन के साथ ही स्टूडेंट्स के साथ सवाल जवाब भी किए। सत्र की शुरूआत कॉन्फ्रेंस के शुरूआती सत्र में चेयरमेन सुरजाराम मील, डायरेक्टर जयपाल मील, डायरेक्टर एकेडमिक्स डॉ एसएल सुराणा, प्रिंसीपल डॉ रमेश कुमार पचार एवं कन्वीनर डॉ सीएम चैधरी समेत कॉलेज के सभी फैकल्टी मेम्बर्स उपस्थित थे। कॉन्फ्रेंस के पहले दिन देश एवं विदेश के 40 से अधिक एक्सपर्ट ने विभिन्न सत्रों में पेपर प्रजेंटेशन किया।

डेटा आने वाले समय का सबसे महत्वपूर्ण टूल
इग्नू दिल्ली से आए डॉ ए मुरली एम राव ने कहा कि अपने सत्र में संबोधन के दौरान कहा कि डेटा आने वाले समय का सबसे महत्वपूर्ण टूल होगा। ई-ऐजुकेशन में डेटा एवं तकनीक के माध्यम से ना सिर्फ साक्षरता का स्तर बढेगा बल्कि इंटेलीजेंस का लेवल भी बढेगा। उन्होंने कहा कि इग्नू में बीस फीसदी तक कोर्स ऑनलाईन किए जाने की कवायद जारी हैं।

एग्रीकल्चर एवं हेल्थ सेक्टर में भी आईटी अव्वल
वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी से आए साइंटिस्ट प्रोफेसर सन मुर्गसेन ने अपने सत्र में आईओटी के माध्यम से एग्रीकल्चर एवं हेल्थ सेक्टर में क्रांतिकारी परिवर्तन आने की बात कही। उन्होंने कहा कि एग्रीकल्चर में पानी का वेस्टेज रोकना एवं हेल्थ सेक्टर में त्वरित इलाज एक्सपर्ट डॉक्टर से मिले, इसके लिए भी आईओटी की बेहतर भूमिका है।

सभी क्षेत्रो में आईटी का बूम
वक्ताओं ने कहा कि आईटी का उपयोग सभी क्षेत्रो में हो रहा है, इससे कोई भी ़क्षेत्र अछूता नहीं है। वक्ताओंं ने ड्रोन के उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया। इसके अतिरिक्त स्मार्ट सिटी की कवायद, बिल्डिंग, ट्रांसपोर्टेशन समेत तमाम क्षेत्रो में आईटी की ईमर्जिंग टेक् नोलॉजी की उपयोगिता बताई। वक्ताओं ने इस क्षेत्र में रोजगार के भी बेहतर अवसर होने की बात कही।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग