9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में ई-रिक्शा महिला गैंग सक्रिय, सवारी से पांच लाख रुपए लूटे, पुलिस ने 20 दिन बाद किया मामला दर्ज

E-Rickshaw Female Gang Active In Jaipur : जयपुर। राजधानी जयपुर में फिर से बड़ी वारदात हुई है। महिला चोर गैंग ने पांच लाख पर हाथ मारा है। पूरी तरह से योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद चारों ऐसी गायब हुई कि पुलिस उनको तलाश कर रही है। घटना कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
E-Rickshaw Female Gang Active In Jaipur

जयपुर में ई-रिक्शा महिला गैंग सक्रिय, सवारी से पांच लाख रुपए लूटे, पुलिस ने 20 दिन बाद किया मामला दर्ज

E-Rickshaw Female Gang Active In Jaipur : जयपुर। राजधानी जयपुर में फिर से बड़ी वारदात हुई है। महिला चोर गैंग ने पांच लाख पर हाथ मारा है। पूरी तरह से योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद चारों ऐसी गायब हुई कि पुलिस उनको तलाश कर रही है। घटना कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है।

दरअसल, दौसा निवासी विक्रम सिंह मीणा के साथ वारदात हुई है। पुलिस ने बताया कि 18 दिसम्बर को विक्रम दौसा से जयपुर ट्रेन से आया। उसके बाद वह रेलवे स्टेशन से अजमेरी गेट आया। यहां से चांदपोल जाने के लिए ई रिक्शा लिया। उसके पास बैग में करीब पांच लाख रुपए थे। चांदपोल में तीन पार्टियों को पेमेंट किया जाना था।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Crime News: ममता की जगह प्रेमी को चुना, अपने से आधी उम्र के प्रेमी के लिए मां ने आठ साल के बेटे को दी मौत

कुछ देर बाद ही रिक्शा चालक को चार महिलाओं ने हाथ देकर रोका। उनमें से दो महिलाएं पीडि़त के अगल-बगल तो दो महिलाएं सामने बैठ गईं। चारों ने शॉल ओढ़ रखा था। उसके बाद चौपड़ के नजदीक महिलाएं उतर गईं। उनके जाने के बाद जब विक्रम ने बैग संभाला तो बैग गायब था।

पूरे क्षेत्र में उनको तलाश किया गया। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस थाने के चक्कर काटने के 20 दिनों बाद केस दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक सुराग तक नहीं लगा है।