
pic
Rajasthan News : राजस्थान के जैसलमेर जिले में रहने वाले पृथ्वी सिंह के घर कोहराम मचा हुआ है। तीस साल के पृथ्वी सिंह का कल ही अंतिम संस्कार किया गया है। वह नशेबाज पुलिसवालों की जीप की चपेट में आ गया था और उसकी मौत हो गई थी। मौत के बाद मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर परिवार के लोगों का संघर्ष जारी रहा, बाद में जब कुछ सहमति बनी तब जाकर पृथ्वी सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।
जवान बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। पत्नी रह रह कर बेहोश हो रही है। माता और भाई के भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पृथ्वी सिंह की शादी करीब तीन महीने पहले ही हुई थी। शादी के बाद नई नवेली बहू के लिए यह पहली दिवाली थी और दिवाली से पहले करवा चौथ पर तो विशेष तैयारियां की जा रही थी। पृथ्वी सिंह अपनी पत्नी को सरप्राइज देने वाला था। शादी के बाद पहले करवाचौथ को विशेष बनाने की प्लानिंग थी लेकिन नशेबाज पुलिसवालों की लापरवाही से नई नवेली दुल्हन के सारे सपने हमेशा के लिए बिखर गए।
पृथ्वी सिंह के भाई गोपाल सिंह ने कहा कि शहर में ई मित्र का संचालन करता था। कभी कभार गांव आता था। अभी सोमवार को गांव आया हुआ था और गांव में फसल की कटाई का बंदोबस्त देखकर रात को लौट रहा था। इसी दौरान खुहड़ी थाना इलाके में खुहड़ी थाने के ही तीन पुलिसवालों समेत जलदाव विभाग के एक कर्मचारी की जीप ने उसे टक्कर मार दी। जीप में सवार सभी लोग नशे में थे। जैसलमेर के एसपी ने बताया कि चारों को निलंबित कर दिया गया है। केस दर्ज कर जाचं शुरू कर दी गई है। चारों ने खुहड़ी थाने में ही शराब पी थी। करवा चौथ का व्रत एक नवम्बर को रखा जाना है।
Published on:
19 Oct 2023 08:16 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
