2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में समय से पहले पर्यटन सीजन की बहार, इस बार 9 महीने चलेगा पर्यटन कारोबार, जयपुर बना पहली पसंद

इस बार मानसून जल्दी आने से दो महीने पहले ही राजस्थान में पर्यटन की बहार शुरू हो गई है। मानसून के इस खुशनुमा मौसम में छाई हरियाली ने प्रदेश के स्मारकों और प्रमुख पर्यटन स्थलों को पर्यटकों से गुलजार कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Jul 19, 2025

Early Tourism Boom in Rajasthan

पर्यटन सीजन की बहार (पत्रिका फाइल फोटो)

…पुनीत शर्मा
जयपुर:
इस बार मानसून के समय से पहले दस्तक देने से राजस्थान में पर्यटन सीजन भी तय समय से पहले ही शुरू हो गया है। आमतौर पर अक्तूबर से शुरू होने वाला टूरिस्ट सीजन इस बार जुलाई से ही रफ्तार पकड़ चुका है।


मौसम की नरम ठंडक और हरियाली से सराबोर प्रदेश के ऐतिहासिक स्मारकों और पर्यटन स्थलों पर देश-विदेश से सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। जयपुर, उदयपुर, पुष्कर और अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर्यटकों का जमावड़ा लगा है। जयपुर में ही प्रतिदिन दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से 10 हजार पर्यटक आ रहे हैं।


नौ महीने पर्यटन सीजन जवां रहने की संभावना


राज्य में इस बार छह की बजाय पूरे नौ महीने पर्यटन सीजन जवां रहने की संभावना है। जुलाई और अगस्त में मानसून की पूरी सक्रियता के चलते जगह-जगह हरियाली फैल चुकी है, जिससे किले, महल और झीलों के दृश्य और भी आकर्षक हो गए हैं।


क्या कहना है कारोबारियों का


पर्यटन से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि 1 जुलाई से लेकर 31 मार्च तक लगातार सैलानियों की आमद बनी रहने की उम्मीद है। इससे इस पूरे सीजन में करीब 6 हजार करोड़ रुपए का पर्यटन कारोबार होने की संभावना है।


पर्यटकों की पसंद जयपुर


पर्यटकों की पहली पसंद अब भी पिंक सिटी जयपुर ही बनी हुई है। जहां हवामहल, आमेर, सिटी पैलेस जैसे स्मारक हर मौसम में खास आकर्षण होते हैं। इसके बाद लेक सिटी उदयपुर, पुष्कर, चित्तौड़गढ़, कुंभलगढ़ और जोधपुर जैसे गंतव्य भी सैलानियों को खूब भा रहे हैं।


होटल, रेस्टोरेंट, लोकल गाइड और कैब सेवाओं से जुड़े व्यवसायों में भी रौनक लौटने लगी है। मानसून के इस खास सीजन ने न सिर्फ सैलानियों को आकर्षित किया है, बल्कि पर्यटन उद्योग से जुड़े हजारों लोगों को रोजगार और उम्मीद भी दी है।