23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में गुणवत्ता सुधार और नामांकन पर जोर

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 23, 2026

Rajasthan

करौली. यहां मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के सहायक निदेशक भुवनेंद्र भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के सभी शिक्षा अधिकारी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, डाइट प्राचार्य, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान के अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, जिला साक्षरता अधिकारी, संस्थापन अधिकारी तथा निर्माण शाखा के अभियंता उपस्थित रहे।

बैठक में पीएम श्री विद्यालयों की प्रगति, राज्य स्तरीय समीक्षा, विद्यालय छोड़ चुके विद्यार्थियों के पुन: नामांकन, जर्जर विद्यालय भवनों की स्थिति तथा आवश्यक कार्रवाई और जिले की शैक्षिक रैंकिंग में सुधार के लिए प्रभावी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सहायक निदेशक भुवनेंद्र भारद्वाज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएम श्री विद्यालयों में निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी गतिविधियों का गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विद्यालय छोड़ चुके विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें पुन: शिक्षा से जोडऩे, जर्जर भवनों से जुड़े मामलों में समयबद्ध कार्रवाई करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार के लिए समन्वित प्रयास करने पर विशेष बल दिया।
बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिले की शैक्षिक उपलब्धियों को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव और कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। अधिकारियों ने निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति, मध्यान्ह भोजन योजना के प्रभावी संचालन तथा जिले की शैक्षिक रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने का संकल्प लिया। जिला साक्षरता अधिकारी ने साक्षरता अभियान के सभी लक्ष्य हर हाल में पूरे करने का आह्वान किया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार गुप्ता ने राज्य स्तर से प्राप्त सभी निर्देशों की समयबद्ध पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

-
करौली. बैठक में बोलते सहायक निदेशक व उपस्थित शिक्षा अधिकारी।