
इजिप्ट के ऑर्कोलॉजिस्ट सिखाएंगे इजिप्शियन लैंग्वेज लिखना
3500 साल पुराने मिस्र के पारंपरिक पन्ने ष्पेपीरसष् पर सिखाएंगे इजिप्ट की अनूठी भाषा
जवाहर कला केंद्र में 3, 4, 10 और 11 अक्टूबर को होगी स्पेशल वर्कशॉप
जयपुर।
जवाहर कला केन्द्र (JKK) के अलंकार म्यूजियम चल रही मिस्र के 3500 साल पुराने तूतनखामुन के मकबरे की रेप्लिकाओं की एग्जिबिशन इन दिनों शहर के लोगों के कौतुहल का विषय बनी हुई है। इसी एग्जिबिशन के क्रम में यहां आए मिस्र के कलाकार और ऑर्कोलॉजिस्ट मोहम्मद अतवा अब जेकेके की गैलरी नंबर चार में 3, 4, 10 और 11 अक्टूबर को सुबह 11 से दोपहर 2.00 बजे तक लोगों को इजिप्ट की प्राचीन वर्णमाला और अंकों को लिखने की रीति लोगों को समझाएंगे। प्रदर्शनी के संयोजक मनीष शर्मा ने बताया कि खास बात ये होगी कि मोहम्मद अतवा मिस्र के 3500 साल पुराने पारंपरिक पन्ने पेपरस पर लोगों को ये इबारत लिखना सिखाएंगे। मिस्र में पेपरस पेड़ों की पत्तियों से बनाया जाता है। इसमें मौके पर ही पंजीकरण करवाकर भाग लिया जा सकता है।
Published on:
02 Oct 2022 07:57 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
