11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
200 किलो का है यह बकरा, खाता है दूध-बादाम का हलवा, देखें वीडियो
Play video

200 किलो का है यह बकरा, खाता है दूध-बादाम का हलवा, देखें वीडियो

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 20 Aug 2018, 9:08 PM IST

जयपुर। खुदा की राह में सबसे प्रिय वस्तु कुर्बान करने के पर्व ईद-उल-जुहा की शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिल्ली रोड स्थित ईदगाह समेत अनेक स्थानों पर जहां बकरा मंडियां शुरू हो गई हैं वहीं लोग घरों पर भी बड़े शौक से बकरों व दुंभों का पाल रहे हैं। मुस्लिम घरों में करीब 30 फीसदी लोगों ने इस बार घर पर ही बकरे पाले हैं वहीं शेष लोग मंडियों में खरीदारी करने जा रहे हैं। सूरजपोल स्थित मोहल्ला पहाडग़ंज में 200 किलो का बकरा आकर्षण बना हुआ है। इसको पाल रहे बाबू भाई इसे रोजाना 3 किलो दूध व आधा किलो बादाम का हलवा खिलाते हैं। इसके अलावा यह बकरा चारा, दाना, रोटी आदि भी खाता है। बाबू भाई ने बताया कि सुबह से ही लोग इसे देखने आते—जाते रहते हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़