
डाक के आठ विशेष आवरण जारी, राजस्थान की कला-संस्कृति को मिली जगह
जयपुर। डाक विभाग ने राजस्थान की कला-संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली विभिन्न कलाओं, उत्पादों पर विशेष आवरण जारी किया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को ऐसे आठ विशेष आवरण जारी किए। राजभवन में हुए संक्षिप्त कार्यक्रम में डाक महानिदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक (समन्वय) ए.के. पोद्दार, चीफ पोस्टमास्टर जनरल राजस्थान कर्नल सुशील कुमार, निदेशक डाक सेवाएं बी.एल. सोनल, प्रवर अधीक्षक डाकघर (जयपुर नगर मण्डल) प्रियंका गुप्ता मौजूद रहीं।
ये हैं आठ विशेष आवरण
-मोलेला क्ले वर्क और पोखरण पॉटरी : इस कवर के विशेष विरूपण की मुहर में मोलेला से बने मिट्टी के दीए का चित्र है।
-कोटा डोरिया : कवर के विशेष विरूपण की मुहर में कोटा डोरिया के जीआई टैग के लोगो का चित्रण है।
-थेवा आर्ट वर्क : उंट की हड्डी से बने पारंपरिक जनजातीय आभूषण के डिजाइन का चित्रण।
-सांगानेरी और बगरू हैन्ड ब्लॉक प्रिंट : हैन्ड ब्लॉक छपाई में प्रयुक्त लकड़ी के ब्लॉक में तोता डिजाइन का चित्रण है।
-बीकानेरी भुजिया : बीकोनर क्षेत्र में उगाई जाने वाली एवं भुजिया बनाने में उपयोगी मोठ की दाल की फसल का चित्र
-मकराना मार्बल : मकराना मार्बल से बने ताजमहल को दर्शाया गया।
-ब्लू पॉटरी आॅफ जयपुर : हडप्पा सभ्यता के कालिबंगा से मिले घड़े को दिखाया गया।
-राजस्थान की कठपुतलियां : कठपुतली में उपयोग में आने वाली लकड़ी का नक्काशीदार चेहरा दर्शाया गया।
Published on:
18 Aug 2021 06:42 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
