
जया गुप्ता / जयपुर। राजस्थान युवा कांग्रेस ( Congress ) में एक बार फिर से चुनाव प्रकिया शुरू हो गई है। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से प्रदेश स्तरीय युवा कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष लेकर पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिए नई तारीखों की घोषणा की गई है। इतना ही नहीं, महीने भर पहले नामांकन लिए जाने के बाद पुन: नामांकन खोले गए हैं। हालांकि, पिछली बार की तरह इस बार भी मतदान की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में नई कार्यकारिणी के चुनाव पर संशय ही बना हुई है। नए कार्यक्रम के अनुसार 1 से 5 फरवरी तक नामांकन होंगे। इसके बाद 7 व 8 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच कर आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने दिए थे बदलाव के संकेत
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) की आक्रोश रैली ( Akrosh Rally ) से पूर्व युवा कांग्रेस के कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने बदलाव के संकेत दिए थे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक चांदना ( Ashok Chandna ) को कहा था कि अब चुनाव होंगे तो संभव है कि बदलाव भी हो। तभी से नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर कयास तेज हो गए थे।
पिछले महीने दिल्ली की टीम ने लिए थे साक्षात्कार
युवा कांग्रेस ने दिसम्बर 2019 में ही चुनाव की घोषणा कर दी थी। जिसके तहत 1 से 7 दिसम्बर तक सदस्यता अभियान चलाया गया था। इसके बाद दिल्ली से आई टीम ने 15 व 16 दिसम्बर को इच्छुक आवेदकों के साक्षात्कार भी लिए थे। टीम से हरी झंडी मिलने के बाद ही कोई भी आवेदक नामांकन पत्र भर सकता था। टीम ने आवेदकों की सूची भी बनाई। जिसके बाद 21 तक नामांकन पत्र भी भरे गए। इसके बाद चुनाव प्रकिया धीमी पड़ गई। उस समय भी मतदान की तारीख घोषित नहीं की गई थी।
Published on:
29 Jan 2020 05:16 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
