31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Electric Car : जयपुर-दिल्ली हाईवे पर खुले चार्जिंग स्टेशन

अभी तक केवल शहरी समझी जाने वाली इलेक्ट्रिक कारों को लोग लंबी दूरी की यात्रा में भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके दो प्रमुख कारण हैं। पहला, वाहन निर्माता कंपनियों ने कारों की रेंज बढ़ा दी है।

2 min read
Google source verification
electric_cars.jpg

अभी तक केवल शहरी समझी जाने वाली इलेक्ट्रिक कारों को लोग लंबी दूरी की यात्रा में भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके दो प्रमुख कारण हैं। पहला, वाहन निर्माता कंपनियों ने कारों की रेंज बढ़ा दी है।

पहले जहां इलेक्ट्रिक कारें एक बार फुल चार्ज करने पर 170-200 किमी तक ही चल रही थीं, वहीं इसी साल लॉन्च हुईं नई इलेक्ट्रिक कारें एक बार पूरा चार्ज करने पर 400 किलोमीटर तक दौड़ रही हैं। अधिक कीमत के बावजूद इनकी बाजार में मांग है। दूसरा कारण, जयपुर-दिल्ली जैसे राजमार्गों पर बड़ी संख्या में चार्जिंगस्टेशन खुलना है। इससे लोगों को रास्ते में भी चार्जिंग की सुविधा मिल रही है।

सी-स्कीम निवासी सौरभ गुप्ता ने बताया कि जयपुर-दिल्ली रूट पर कई जगह फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगे हुए हैं। जितनी देर खाना खाने में लगती है, उतनी देर में कार 80-90 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। चार्ज करने के लिए अतिरिक्त समय भी नहीं देना पड़ता है।


जयपुर से दिल्ली... 50 से ज्यादा पॉइंट

व्यस्ततम जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर अब सरकारी व निजी क्षेत्र के मिलाकर 50 से अधिक चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध हैं। हर सप्ताह जयपुर-दिल्ली आने-जाने वालों को अब सफर काफी सस्ता व आसान लग रहा है।

नई कारें: एक चार्ज में 400 किमी तक

साल 2022 में कई वाहन निर्माता कंपनियों ने अधिक रेंज की कारें लॉन्च की हैं। इनका दावा है कि ये कारें एक बार चार्ज करने पर 450 से 462 किलोमीटर तक दौड़ेंगी। हालांकि, इन्हें चलाने वाले बताते हैं कि एक बार चार्ज करने पर ये कारें 380 से 400 किलोमीटर तक चल रही हैं। आगामी महीनों में लॉन्च होने वाली कारों की रेंज इससे भी अधिक होने कीसंभावना है।

पर्यावरण के साथ जेब के भी अनुकूल
प्रदूषण के लिहाज से बात करें तो इलेक्ट्रिक व्हीकल शहर ही नहीं बल्कि प्रदेश और समूचे देश के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इनमें न ईंधन जलता है और न ही ग्रीन हाउस गैसें उत्पादित होती हैं। वहीं, पेट्रोल-डीजल की तुलना में इलेक्ट्रिक व्हीकल को चलाने की लागत काफी कम आ रही है। ऐसे में यह जेब को भी राहत दे रहे हैं।