23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में ‘इंग्लिश मीडियम’ स्कूल की छात्रा बनीं टॉपर, 10वीं में मिले 99.50% अंक; डोटासरा ने शेयर की मार्कशीट

RBSE 10th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने बुधवार को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया। इस बार प्रदेश का कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 93.06% रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 28 May 2025, 7:53 PM IST

Govind Singh Dotasara

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, फोटो- X हैंडल

RBSE 10th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने बुधवार को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया। इस बार प्रदेश का कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 93.06% रहा, जिसमें लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी। वहीं, इस बार राजस्थान 10वीं बोर्ड के रिजल्ट में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के छात्रों का भी परिणाम अच्छा रहा है।

जयपुर की ‘राशि’ बनी प्रेरणा

इस मौके पर राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राशि की मार्कशीट साझा करते हुए कहा कि जिन महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को भाजपा सरकार बंद करना चाहती थी, जहां एक साल से ज्यादा समय तक इन स्कूलों में शिक्षकों की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इन्हीं स्कूलों से आज जयपुर की बेटी ने इतिहास रचा है, जो भाजपा सरकार को आईना दिखाने के लिए काफी है।

उन्होंने कहा कि राशि प्रजापति, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, जयपुर की छात्रा ने 10वीं परीक्षा में 99.50% अंक प्राप्त कर न सिर्फ क्षेत्र का नाम रोशन किया है, बल्कि सरकार को कड़ा संदेश देने का काम भी किया है। बीटिया की इस उपलब्धि के लिए मैं तहेदिल से उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देता हूँ।

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राशि ने न सिर्फ अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया, बल्कि उन सभी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के महत्व को सिद्ध कर दिया जिन्हें भाजपा सरकार और मंत्री महोदय बंद करने की साजिशें रच रहे थे।

डोटासरा ने कहा कि गत सरकार द्वारा खोले गए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल अब बच्चों के सपनों की नींव और उज्ज्वल भविष्य का द्वार बन रहे हैं। राशि की सफलता सिर्फ एक परीक्षा में टॉप करना नहीं, बल्कि यह एक प्रणाली को जवाब देना है जो प्रतिभा को अवसर देने की बजाय उसे अनदेखा करना चाहती है।

यहां देखें वीडियो-


स्कूल बंद करने को लेकर बनी है कमेटी

दरअसल, भाजपा नेताओं ने विपक्ष में रहने के दौरान अंग्रेजी मीडियम स्कूलों पर आपत्ति जताते हुए सरकार बनने पर उनका रिव्यू करने का ऐलान किया था। सरकार बनने के बाद महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों का रिव्यू करने के लिए डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा की अध्यक्षता में एक कैबिनेट सब कमेटी बनाई गई थी।

बता दें, कमेटी में स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और खाद्य मंत्री सुमित गोदारा को मेंबर बनाया गया है। ​ कमेटी को जिलेवार अंग्रेजी मीडियम स्कूलों का रिव्यू करके सरकार को रिपोर्ट देनी है। रिव्यू के बाद ही अंग्रेजी मीडियम स्कूलों को बंद करने या इन्हें जारी रखने पर फैसला किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : गैंगस्टर आनंदपाल के छोटे भाई मंजीतपाल को मिली जान से मारने की धमकी, इस पुरानी गैंग पर जताया शक