
हिण्डौनसिटी. महिला पतंजलि योग समिति की जिला शाखा की ओर से गत दिवस गुरु पूर्णिमा पर्व के उपलक्ष्य में मोहन नगर आर्य समाज में गुरु महोत्सव मनाया। इस मौके पर समिति की महिला सदस्यों ने सामूहिक हवन किया।
कार्यक्रम में योग साधिकाओं ने सामूहिक योग, प्राणायाम और ध्यान कर गुरु परंपरा के महत्व को आत्मसात किया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी मीरा सिंघल, तहसील प्रभारी मंजू आर्य, योग शिक्षिका प्रीति मसान, रचना गर्ग, इंदिरा मित्तल, रेनू, हेमलता, सुनीता, मोहिनी, राजकुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समिति ने सभी साधिकाओं को औषधीय पौधे वितरित किए। कार्यक्रम का समापन भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
फोटो..
हिण्डौनसिटी. आर्य समाज भवन में यज्ञ वेदी में आहूतियां देती पतंजलि समिति की महिलाएं।
Updated on:
06 Aug 2026 06:00 am
Published on:
06 Aug 2026 06:00 am
