
जयपुर. राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन टिप्पणी की कि राजस्थान में महिला पुलिस अधीक्षक का फोन सर्विलांस पर लिया गया, फिर आम महिला कैसे सुरक्षित होगी? उनको अपने कार्यकाल में मामले की जांच पूरी नहीं होने का मलाल है। उन्होंने सोमवार को यहां आयोग कार्यालय में अपने कार्यकाल को लेकर मीडिया से बात की।
महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया महिलाओं के लिए दुश्मन बनकर सामने आया। उनके ध्यान में ऐसे मामले भी आए, जिनमें उम्रदराज लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने को कम आयु का बताकर महिलाओं को फंसाया। उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप को समाज के लिए खतरा बताते हुए कहा कि युवतियां पसंद से शादी करें, लेकिन भारतीय समाज में लिव-इन का कोई स्थान नहीं है।
Published on:
11 Feb 2025 12:39 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
