5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News : साइकिल से गिरकर गंभीर चोटिल हुए थे राजीव महर्षि, अब आई ये लेटेस्ट हेल्थ अपडेट

Ex CAG-CS Rajeev Maharshi Health Update : महर्षि कुछ दिन पहले साइकिल चलाते समय गिरने से चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें जेएलएन मार्ग स्थित एक प्राइवेट अस्पताल भर्ती कराया गया था। यहां सीनियर डॉक्टर्स की टीम की निगरानी में उनका इलाज चला। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Ex CAG and CS Rajeev Maharshi Health Update shifted to AIIMS Delhi

जयपुर।

सीएस से लेकर सीएजी तक कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके पद्म पुरस्कार सम्मानित राजीव महर्षि का आगामी इलाज अब नई दिल्ली स्थित एम्स में होगा। गुरुवार को उन्हें जयपुर के एक निजी अस्पताल से एम्स के लिए शिफ्ट कर दिया गया। इसके लिए जयपुर से लेकर दिल्ली तक बाकायदा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।

गौरतलब है कि महर्षि कुछ दिन पहले साइकिल चलाते समय गिरने से चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें जेएलएन मार्ग स्थित एक प्राइवेट अस्पताल भर्ती कराया गया था। यहां सीनियर डॉक्टर्स की टीम की निगरानी में उनका इलाज चला। लेकिन स्वास्थ्य में ज़्यादा सुधार नहीं आने और चिकित्सकों की अनुशंसा पर उन्हें एम्स दिल्ली शिफ्ट करने का फैसला लिया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

सिर पर क्लॉट से बढ़ी परेशानी
जानकारी के अनुसार चोट लगने से महर्षि के सिर के आगे के हिस्से में एक क्लॉट होना सामने आया है। बताया गया है कि जब उनका पहला सीटी स्कैन किया गया तब क्लॉट का साइज़ छोटा था, लेकिन दूसरी बार हुए सीटी स्कैन में क्लॉट का आकार बढ़ा हुआ पाया गया।

हेलमेट होने के बावजूद चोट !
जानकारी में ये भी सामने आया है कि जब राजीव महर्षि साइकिल चला रहे थे, तब उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। लेकिन असंतुलित होकर जब वे गिरे तब हेलमेट होने के बावजूद उनके सिर में गंभीर चोट लगी। गौरतलब है कि राजीव महर्षि भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक और संयुक्त राष्ट्र में बोर्ड ऑफ ऑडिटर के अध्यक्ष तक रह चुके हैं। वे भारत के पूर्व गृह सचिव और भारत के वित्त सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।