3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘तलाकनामे’ पर दीया कुमारी की ‘पत्रिका’ से EXCLUSIVE बातचीत, तो पति के साथ मीडिया को जारी किया संयुक्त बयान

'तलाकनामे' पर दीया कुमारी की 'पत्रिका' से EXCLUSIVE बातचीत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 10 Dec 2018, 11:05 AM IST

Exclusive: Jaipur Royal Family Princess Diya Kumari divorce case

जयपुर।

पूर्व राजपरिवार की बेटी व विधायक दीयाकुमारी एकाएक फिर से सुर्ख़ियों में बन गईं हैं। इस बार उनका सुर्ख़ियों में रहने की वजह बन रहा है उनकी ओर से जयपुर महानगर के पारिवारिक न्यायालय में दायर हुई तलाक की अर्ज़ी। बताया जा रहा है कि अदालत में तलाक की अर्ज़ी पति नरेंद्र सिंह और उनकी खुद की आपसी रजामंदी से लगाई है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 6 माह बाद की तारीख दी है लेकिन सुनवाई प्रक्रिया जल्दी पूरी कराने के लिए दीया अगले सप्ताह प्रार्थना पत्र पेश करने की तैयारी में हैं।

इधर, 'पत्रिका' से ख़ास बातचीत में दीया कुमारी ने कई सवालों के जवाब दिए हैं। पेश हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश:-

- पत्रिका : आप पति नरेन्द्र सिंह से तलाक ले रही हैं?
- दीयाकुमारी : यह हमारा पारिवारिक मामला है। वैसे भी इसमें हम दोनों की आपसी रजामंदी है। उसी आधार पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है।
- पत्रिका : आप पूर्व राजपरिवार की बेटी और विधायक हैं, इस लिहाज से पूछ रहे हैं।
- दीयाकुमारी : वह तो हूं लेकिन मेरी भी निजी जिन्दगी है, यह प्रक्रिया निजी जिन्दगी का ही हिस्सा है।
- पत्रिका : चर्चा है कि तलाक की अर्जी पर आप सुनवाई जल्दी चाहती हैं?
- दीयाकुमारी : इस बारे में भी सोचा जा रहा है।

जल्द सुनवाई की अपील करेंगी दीया
प्रार्थना पत्र में छह माह की समय सीमा कम करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का हवाला दिया जाएगा, जिसमें आपसी रजामंदी होने पर विशेष परिस्थिति में 6 माह से पहले तलाक की प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया गया था।

स्वयं दीया ने पत्रिका से बातचीत में इसके संकेत दिए। उन्होंने कहा कि तलाक दोनों की रजमांदी से लिया जा रहा है। तलाक के लिए उन्होंने जयपुर महानगर के पारिवारिक न्यायालय क्रम संख्या-1 में बीते सप्ताह प्रार्थना पत्र पेश किया है।

मीडिया को मैसेज : हमारा अत्यंत पारिवारिक मामला
दीया और उनके पति नरेन्द्र सिंह की ओर से रविवार को मीडिया को संयुक्त बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि यह हमारा नितांत पारिवारिक मामला है। इस पर कोई वक्तव्य या टिप्पणी नहीं देना चाहते। हमने संयुक्त रूप से अलग होने का फैसला किया है।

दीया ने कहा था, पारिवारिक कारणों से नहीं लड़ रही चुनाव
विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की सूची में नाम नहीं आने पर चर्चा उठी तो दीया ने कहा था, टिकट कटा नहीं बल्कि मैं पारिवारिक कारणों से चुनाव नहीं लडऩा चाहती। हालांकि नरेन्द्र सिंह के सवाईमाधोपुर से निर्दलीय लडऩे की चर्चा भी चली थी। दीया यहीं से विधायक हैं। यह चर्चा भी चली थी कि दीया विधानसभा का नहीं बल्कि लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी।

पीयूष गोयल ने कहा था, नई जिम्मेदारी संभालना चाहती हैं दीया बहन
पिछले दिनों जयपुर आए केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था, दीया मेरी बहन हैं और नई जिम्मेदारी संभालना चाहती हैं। हालांकि गोयल ने यह नहीं बताया कि नई जिम्मेदारी क्या होगी। इस बीच पत्रिका ने दीयाकुमारी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि मैं नई जिम्मेदारी संभालना चाहती हंू लेकिन इसका निर्णय संगठन करेगा।

दो पुत्र व एक पुत्री
दीया अभी 47 साल की हैं। उनकी शादी वर्ष 1994 में नरेन्द्र सिंह के साथ हो गई बताई लेकिन इसे 1997 में सावर्जनिक किया गया। नरेन्द्र शिवाड़ के कोटड़ा ठिकाने के हैं। उनके २ पुत्र व एक पुत्री हैं। बड़े बेटे को भवानी सिंह ने 22 नवम्बर 2002 को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। सूत्रों की मानें तो तीनों संतान दीया के साथ ही रह सकती हैं।