22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गंगापुरसिटी में अधिशाषी अभियंता एवं सिद्धमुख में सहायक अभियंता कार्यालय खुलेगा

गंगापुरसिटी (सवाईमाधोपुर) में अधिशाषी अभियंता कार्यालय एवं चूरू जिले के सिद्धमुख में सहायक अभियंता कार्यालय खुलेगा।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Aug 06, 2023

 Ashok Gehlot

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

गंगापुरसिटी (सवाईमाधोपुर) में अधिशाषी अभियंता कार्यालय एवं चूरू जिले के सिद्धमुख में सहायक अभियंता कार्यालय खुलेगा। इससे प्रदेश में विभिन्न जल परियोजनाओं का सुचारू एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

गहलोत की इस स्वीकृति से विभाग संबंधित बजट घोषणाओं एवं परियोजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध हो सकेगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।

धौलपुर लिफ्ट परियोजना के लिए 177.04 करोड़ रुपए स्वीकृत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने धौलपुर लिफ्ट परियोजना के लिए 177.04 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गहलोत के इस निर्णय से धौलपुर कम्यूनिटी लिफ्ट इरिगेशन स्कीम के अंतर्गत धौलपुर, राजाखेड़ा एवं सेपऊ के 28,800 हेक्टेयर नहरी क्षेत्र को सूक्ष्म सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। इससे लगभग 15 हजार किसान लाभान्वित होंगे।

इस परियोजना से धौलपुर जिले में जलस्तर में वृद्धि होगी। सिंचाई के लिए लम्बे समय तक पर्याप्त जल मिलने से किसान वर्षभर खेती कर सकेंगे और उनकी आय भी बढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

कुकड़ीपाड़ा टैक में सोलर आधारित सिंचाई परियोजना

बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत दरोबड़िया के कुकड़ीपाड़ा टैक में सोलर आधारित सिंचाई परियोजना पर कार्य होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 6.80 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।