
Fact Check : पैरासिटामोल पी-500 में 'मचुपो' वायरस नहीं, फर्जी खबर वायरल
फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर पर एक फर्जी मैसेज वायरल हो रहा है। इसमें लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि वे उस पैरासिटामोल दवा का सेवन न करें, जिस पर पी-500 लिखा हुआ हो। वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि पैरासिटामोल पी-500 टैबलेट में 'मचुपो' नाम का एक जानलेवा वायरस है। राजस्थान पत्रिका की फैक्ट चैक टीम ने दावे की जांच की तो जो पता चला हम आपको आगे बताते हैं।
सच
राजस्थान पत्रिका की फैक्ट चैक टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट कि पैरासिटामोल पी-500 टैबलेट में 'मचुपो' वायरस है, यह दावा फर्जी है। इस दवा में ऐसे किसी वायरस की पुष्टि नहीं होती है।
Published on:
13 Feb 2020 06:59 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
