3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुटखा खाने वालों के लिए अलर्टः राजस्थान में पकड़ा गया 25 करोड़ का नकली गुटखा, कई राज्यों में हो रहा था सप्लाई

Rajasthan News : गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एडीजी ने बताया कि पुलिस ने मौके से करीब 25 करोड़ का तैयार व माल और मशीने जप्त की है।

2 min read
Google source verification
fake_gutkha_photo_2023-09-27_08-44-03.jpg

pic

Rajasthan News: प्रदेश में , देश में करोड़ों लोग हर दिन अरबों रुपयों का गुटखा चबा जाते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान पुलिस ने चित्तौडगढ़ जिले में एक बड़ी रेड की है। राजस्थान पुलिस की टीम के साथ ही सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम का भी सहयोग रहा है। दोनो टीमों ने मिलकर करीब पच्चीस करोड़ रुपयों का नकली गुटखा जब्त किया है। कुछ मशीनरी और तैयार माल भी जब्त किया गया है।


दरअसल सीआईडी की टीम को सूचना मिली थी कि चित्तौगढ़ में अवैध तरीके से गुटखा और पान मसाला बनाया जा रहा है। कई बड़ी कंपनियों को कॉपी किया जा रहा है और उनकी पैकिंग में गंदा माल भरा जा रहा है। इसकी सूचना कुछ कंपनियों के पदाधिकारियों ने ही सीआईडी तक पहुंचाई थी। उसके बाद चित्तौडगढ़ पुलिस ने निंबाहेड़ा सदर इलाके में यह कार्रवाई की है। टीम के सदस्य चित्तौड़गढ़ से अटैच हेड कांस्टेबल महावीर सिंह को लंबे समय से थाना क्षेत्र में नकली गुटखा के कारोबार किये जाने की सूचना मिली थी।

यह भी पढ़ें: सरकारी योजना का फ्री मोबाइल लेने गया शख्स, मोबाइल भी नहीं मिला उपर से अस्सी हजार की बाइक चोरी हो गई


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी के सुपरविजन तथा पुलिस निरीक्षक राम सिंह नाथावत के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल महावीर सिंह व कांस्टेबल रमेश चंद्र द्वारा एक महीने से इस सूचना को विकसित किया जा रहा था। पुख्ता होने पर देर रात एसएचओ निंबाहेड़ा सदर व कोतवाली टीम और डीएसटी को साथ लेकर हाईवे पर मांगरोल के पास स्थित फैक्ट्री पर दबिश दी गई। एडीजी एमएन ने बताया कि फैक्ट्री में बड़ी मशीनरी लगा बड़े पैमाने पर अवैध रूप से नकली गुटखे की पैकिंग की जा रही थी। थाना सदर पुलिस ने मौके पर मिले मैनेजर मोहित यादव व सुपरवाइजर मोहम्मद साबिर को गिरफ्तार कर काम करने वाले लेबर को डिटेन कर लिया। इस फैक्ट्री में नकली माल बनाकर अन्य स्थानों पर सप्लाई किया जा रहा था। पकड़े गए अभियुक्तों द्वारा थाना कोतवाली निंबाहेड़ा क्षेत्र के रीको इंडस्ट्रीज एरिया में एक बड़ा गोदाम किराए पर ले रखा था।


इस गोदाम से भारी मात्रा में तैयार माल और कच्चा माल मिला जिसे जप्त किया गया। अन्य एजेंसियों को भी सूचित किया गया है, जिनके द्वारा भी विभिन्न पहलुओं से जांच की जाएगी। इस फैक्ट्री को संचालित करने वाले गिरोह के बड़े माफिया दिल्ली के रहने वाले हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एडीजी ने बताया कि पुलिस ने मौके से करीब 25 करोड़ का तैयार व माल और मशीने जप्त की है। जिसमें तैयार माल के 540 बोरे कीमत करीब 8 करोड़ 16 लाख 50 हजार रुपये, कच्चे माल की 150 बोरी कीमत करीब 15 करोड़ 75 लाख रुपए, पैकिंग सामग्री भरने के रैपर, बण्डल कीम के 150 कट्टे कीमत 15 लाख, पांच हॉपर मशीन कीमत करीब 50 लाख रुपए तथा अन्य सामग्री कीमत करीब 5 लाख रुपए है।

Story Loader