25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टिड्डियों से स्थिति भयावह हुई तो प्लेग घोषित करेगा एफएओ

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य व कृषि संगठन (एफएओ) ने कहा कि फसलों को नुकसान पहुंचाने वाली टिड्डियों के प्रजनन से भारत, पाकिस्तान और पश्चिमी अफ्रीका में स्थिति भयावह होती है तो वह इसे एक प्लेग घोषित कर सकता है। एफएओ अब टिड्डियों के हमले को वर्गीकृत करने जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dhairya Kumar Mishra

•

Updated: 30 May 2020, 11:44 PM IST

टिड्डियों से स्थिति भयावह हुई तो प्लेग घोषित करेगा एफएओ

टिड्डियों से स्थिति भयावह हुई तो प्लेग घोषित करेगा एफएओ

चिंताजनक : मिट्टी की उर्वरता को भी खतरा
संयुक्त राष्ट्र. संयुक्त राष्ट्र के खाद्य व कृषि संगठन (एफएओ) ने कहा कि फसलों को नुकसान पहुंचाने वाली टिड्डियों के प्रजनन से भारत, पाकिस्तान और पश्चिमी अफ्रीका में स्थिति भयावह होती है तो वह इसे एक प्लेग घोषित कर सकता है। एफएओ अब टिड्डियों के हमले को वर्गीकृत करने जा रहा है।
रेगिस्तानी टिड्डियों के दल ने पंजाब, मध्यप्रदेश, गुजरात, यूपी व छत्तीसगढ़ में सब्जियों और फसलों को चट कर दिया है। टिड्डी चेतावनी संगठन (एलडब्ल्यूओ) ने टिड्डियों के हमले से प्रभावित राज्यों में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मैलाथियॉन 96 व क्लोरपाइरीफोस का छिड़काव किया है लेकिन ये दोनों कीटनाशक जहरीले हैं और इसके संपर्क में आने से मतली, चक्कर आने की शिकयत के अलावा मौत भी हो सकती है। वहीं पारिस्थितिक संतुलन को बदलकर मिट्टी की उर्वरता को भी प्रभावित कर सकते हैं। इससे खेती पर भी प्रभाव पड़ सकता है।