
आपकी किस्मत बदल सकता है यह जंगली पौधा
जयपुर
Farmers Income : अक्सर कई पेड़ पौधे ऐसे होते हैं, जो हमे सड़क किनारे या फिर बंजर जगहों पर उगते हुए नजर आ जाते हैं। इनकी उपयोगिता जाने बिना सामान्यतया इन्हें अनुपयोगी समझ नजरअंदाज कर दिया जाता है। लेकिन एक जंगली पौधा ऐसा भी है जो किसानों की किस्मत बदल सकता है। यह पौधा सामान्यताया जंगली क्षेत्र, वन क्षेत्र के साथ सड़क किनारे और अनुपयोगी क्षेत्र में नजर आता है। लेकिन इस पौधे का तेल काफी महंगा बिकता है। ऐसे में किसान इस पौधे की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपको बता दें कि खासतौर पर बंजर जमीन या सड़क के किनारे उगने वाले पीले रंग का फूल को जंगली गेंदे के नाम से जाना जाता है। यह फूल आपकों मालामाल बना सकता है। इसकी खेती से अच्छा खासा मुनाफा कमाया जा सकता है। इसके पीछे वजह यह है कि इस फूल से निकलने वाले तेल की बाजार में अच्छी मांग बनी रहती है। जंगली गेंदे में इतनी महकदार खुशबु होती है कि इसका तेल निकालकर उसे परफ्यूम बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
जंगली गेंदे का एक लीटर तेल 10 से 11 हजार रुपए तक में बिकता है। कृषि विशेषज्ञ प्रोफेसर यशपाल शर्मा का कहना है कि यह पौधा हिमाचल प्रदेश में सड़कों के किनारे और बंजर खेतों में खूब देखा जाता है लेकिन इसकी उपयोगिकता की जानकारी नहीं होने से लोग इसके बारे में जागरूक नहीं होते हैं और इसे जंगली, बेकार समझ ध्यान ही नहीं देते हैं। एक हेक्टेयर एरिया में जंगली गेंदे की खेती करने पर करीब दो से ढाई लाख रुपए तक की आमदनी की जा सकती है।
ऐसा करो तो सोने पर सुहागा
इतना ही नहीं, अगर कोई इस पौधे की खेती करने के साथ ही इसका तेल निकालने की प्रोसेसिंग यूनिट भी लगा लेता है तो यह सोने पर सुहागा से कम नहीं होता। हालांकि गेंदे का तेल बनाने के प्रोसेसिंग या डिस्ट्रेलशन यूनिट की लगाने पर शुरूआत में कुछ खर्च उठाना पड़ता है लेकिन कई सरकारी योजनाओं में किसानों को प्रोसेसिंग यूनिट लगाने पर सरकारी सहायता या कम ब्याज पर लोन की सुविधा भी मिलती है। ऐसे में किसान आसानी से प्रोसेसिंग यूनिट लगाकर जंगली गेंदे से मुनाफा कमा सकते है। तेल लगाने की प्रोसेसिंग यूनिट लगाने पर करीब 50 हजार रुपए का खर्चा आता है।
Published on:
26 Oct 2019 06:58 pm
