
School Reopen in Rajasthan 2026 (Image- Freepik)
Rajasthan School Holidays 2026: राजस्थान के स्कूली स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए एक बड़ी खबर है। राज्य के शिक्षा विभाग ने एकेडमिक सेशन 2026 और 2027 के लिए गर्मी की छुट्टियों (समर वेकेशन) के दिनों को कम कर दिया है। नए एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार, राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में अब 17 मई से 20 जून तक ही गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। इसके बाद 21 जून से ही स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
पहले स्टूडेंट्स को गर्मियों में करीब 45 दिन की छुट्टियां मिलती थीं जिसे, अब घटाकर 35 दिन कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि, यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि नया एकेडमिक सेशन समय पर और ज्यादा व्यवस्थित तरीके से चल सके। अब शिक्षा विभाग ने नया कैलेंडर जारी कर 21 जून से ही नियमित कक्षाएं लगाने का फरमान सुनाया है।
अब तक राज्य में यह नियम था कि स्कूल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए सिर्फ एक दिन खुलते थे और फिर 1 जुलाई तक के लिए बंद हो जाते थे। इस वजह से जून के आखिरी हफ्ते में स्कूलों में कोई पढ़ाई नहीं हो पाती थी। लेकिन इस साल से यह पुरानी व्यवस्था बदल दी गई है। अब स्कूल 21 जून को योग दिवस मनाने के साथ-साथ नियमित पढ़ाई के लिए भी खुलेंगे। इसी दिन से नया सेशन बिना किसी देरी के आगे बढ़ेगा।
शिक्षा विभाग ने नए कैलेंडर में कई और बदलाव भी किए हैं:
शिक्षा विभाग के इस फैसले का शिक्षक संगठनों ने कड़ा विरोध किया है। उनका तर्क है कि, मई और जून के महीने में राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाता है। इतनी भीषण गर्मी में बच्चों का स्कूल आना बहुत मुश्किल और खतरनाक हो सकता है। शिक्षक समूहों ने सरकार से इस फैसले पर दोबारा विचार करने की मांग की है क्योंकि तेज धूप और लू से बच्चों की हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है।
Published on:
18 May 2026 03:35 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
