29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंगली सूअरों के आतंक से त्रस्त किसान फिर पहुंचे प्रशासन की शरण में

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 29, 2026

Rajasthan

निवाई. उपखंड क्षेत्र में जंगली सूअरों के बढ़ते आतंक से फसलें लगातार बर्बाद होने से परेशान किसानों का सब्र अब जवाब देने लगा है। समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर किसान महापंचायत का प्रतिनिधिमंडल ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी गंभीर सिंह से मिला और ज्ञापन सौंपकर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
किसान प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी को बताया कि पिछले दो वर्षों से किसान महापंचायत लगातार जंगली सूअरों से फसलों की सुरक्षा की मांग उठा रही है। इस दौरान कई बार ज्ञापन सौंपे गए, धरना-प्रदर्शन किए गए और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन अब तक किसानों को राहत नहीं मिल सकी है। किसानों ने कहा कि चार उपखंड अधिकारियों को लिखित शिकायतें देने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है। नतीजतन, खेतों में तैयार फसलें लगातार जंगली सूअरों का शिकार बन रही हैं और किसानों को हर सीजन भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
किसानों ने प्रशासन से मांग की कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए जंगली सूअरों की रोकथाम के लिए ठोस और स्थायी कार्ययोजना लागू की जाए, ताकि किसानों की मेहनत और आजीविका सुरक्षित रह सके। उपखंड अधिकारी गंभीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि समस्या का गंभीरता से परीक्षण कर संबंधित विभागों के समन्वय से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान गोविंदराम चौधरी, शंकरलाल मीणा, शिवजीराम जाट, सूरजनारायण जाट, पूरण बैरवा, मोहनलाल चौधरी, जगदीश प्रसाद बैरवा, गिर्राज गुर्जर, सुवालाल बैरवा, पूरणमल लोधी सहित किसान महापंचायत के पदाधिकारी मौजूद रहे।
फोटोकेप्शन
एनई2807सीसी-निवाई. एसडीएम से चर्चा करते किसान प्रतिनिधि।