
Rajasthan Election Result 2023 : राजस्थान में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए है। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटी है। इन चुनाव परिणामों में कई रोचक मुकाबले भी सामने आए हैं। चुनाव में इस बार दामाद व ससुर भी विधायक बने हैं, लेकिन दोनों ही अलग-अलग पार्टियों से जीते हैं।
डीग-कुम्हेर से भाजपा के डॉ. शैलेष सिंह विधायक बने हैं तो फुलेरा विधानसभा से कांग्रेस के विद्याधर चौधरी विधायक बने हैं। विद्याधर सिंह डीग-कुम्हेर के भाजपा विधायक डॉ. शैलेष सिंह के ससुर हैं।
फुलेरा विधानसभा सीट से विद्याधर चौधरी ने एक लाख 12 हजार 244 मत लेकर 26 हजार 898 मतों से भाजपा प्रत्याशी निर्मल कुमावत को हराया है। जबकि डीग-कुम्हेर से भाजपा के डॉ. शैलेष सिंह ने 89 हजार 63 मत लेकर 7895 मतों के अंतर से कांग्रेस के दिग्गज विश्वेंद्र सिंह को हराया है।
धौलपुर में साली ने जीजा को हराया
इधर, त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी धौलपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी शोभारानी कुशवाह ने सीट पर अपनी पकड़ का अहसास कराया। शोभारानी ने बसपा प्रत्याशी रीतेश और जीजा भाजपा प्रत्याशी डॉ. शिवचरण कुशवाह को पराजित किया। कांग्रेस प्रत्याशी शोभारानी ने 69 हजार 724 वोट हासिल कर बसपा के रीतेश को 16 हजार 789 मतों से हराया। जबकि रीतेश को कुल 52 हजार 935 मत मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी डॉ. शिवचरण कुशवाह 45 हजार 637 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।
Published on:
04 Dec 2023 08:41 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
