जयपुर

पिता नहीं पिशाच है येः 15 साल की बेटी से दो साल से रेप कर रहा था पिता.. पेट दर्द होने पर अस्पताल ले गई मां तो गर्भवती निकली बेटी

अचानक कुछ देर में मां वहां आ गई तो मां को रोती , चीखती, खून से सनी हालत में बेटी मिली। मां के सामने ही आरोपी पड़ोसी दीवार कूदकर भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया है। उसे अंदरूनी चोटें बताई गई हैं।

less than 1 minute read
Sep 26, 2022

जयपुर
मासूम बेटियां न घर में सुरक्षित हैं और न ही बाहर....। जयपुर में दो बेटियों के साथ रेप करने के मामले सामने आए हैं। एक मामले की जांच जयपुर ग्रामीण रेनवाल पुलिस कर रही है और दूसरे की जांच जयपुर कमिश्नरेट की मुरलीपुरा थाना पुलिस कर रही हैं। रेनवाल मामले में पुलिस ने बताया कि दो साल तक अपनी पंद्रह साल की बेटी को पिता ही हवस का शिकार बनाता रहा।

कुछ दिन पहले जब बेटी को पेट दर्द होने पर मां अस्पताल लेकर पहुंची तो चिकित्सकों ने बेटी को गर्भवती बताया। मां ने पूछताछ की तो पता चला कि पिता ही मारपीट कर रेप कर रहे थे। रेनवाल पुलिस ने अब मां की शिकायत पर पिता पर केस दर्ज किया है, पिता फरार है। उधर मुरलीपुरा थाना इलाके में सोलह साल के एक लड़के ने पास ही रहने वाले दस साल कि लड़की से रेप किया।

लड़की के माता पिता काम से बाहर गए थे। वह अपने बड़े भाई के साथ घर पर थी। इसी दौरान पड़ोसी लड़का आया और बातचीत करने लगा। उसने लड़की के बड़े भाई को खाने पीने का सामान और चाउमीन लेने भेज दिया और पीछे से छोटी बहन से रेप किया।

अचानक कुछ देर में मां वहां आ गई तो मां को रोती , चीखती, खून से सनी हालत में बेटी मिली। मां के सामने ही आरोपी पड़ोसी दीवार कूदकर भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया है। उसे अंदरूनी चोटें बताई गई हैं।

Published on:
26 Sept 2022 11:36 am
Also Read
View All
Bulldozer Action: राजधानी जयपुर में फिर चला पीला पंजा, हाउसिंग बोर्ड की ₹70 करोड़ कीमत की जमीन कराई गई खाली

बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय का मामला: ‘तीन साल बाद भी चंद कमरों और कागजों तक सीमित, घोषणाओं से आगे नहीं बढ़ पाया दिव्यांगों का सपना’

पत्रिका मोहल्ला मीटिंग में आमजन ने रखीं समस्याएं: ‘8 माह पूर्व हुई थी पेयजल के लिए खुदाई, पेचवर्क का काम आज भी अधूरा’

पत्रिका के नशा मुक्ति महासंग्राम अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ली नखाखोरी के विरुद्ध शपथ

देशभर से आएंगे 144 प्लेयर, जयपुर में गोल्फ खेलेंगे कपिल देव और मदल लाल, पीएम. रुंगटा मेमोरियल गोल्फ कप 8 फरवरी को

अगली खबर