जयपुर

बेटी विमंदित, बेटा दस साल से कैंसर पेशेंट, लेकिन अभी और दुख बाकी थे… अब हमेशा के लिए उठ गया पिता का साया, पूरे मौहल्ले में कोहराम मचा

दोनो बच्चों का इलाज कराने के चलते परिवार बेहद दयनीय हालात में चल रहा था । अब परिवार के मुखिया का साया परिवार से उठ गया।

less than 1 minute read
May 12, 2023
accident


Rajasthan राजस्थान के झुझुनूं जिले से बड़ी खबर है। बेटा और बेटी को जिस समय पिता की सबसे ज्यादा जरूरत थी उसी समय पिता की मौत हो गई। अब परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी बार बार बेहोश हो रही हैं। पूरे मौहल्ले में पत्नी की चीखें और परिवार का रूलाई सुनाई दे रही है। घर का मुखिया और पूरे परिवार को पालने वाले पिता हमेशा के लिए शांत हो गए हैं।

खेतड़ी पुलिस ने बताया कि रामकुमारपुरा निवासी हरि सिंह उर्फ पप्पू 45 वर्ष का था। वह स्टोन क्रेशर से डंपर में रोड़ी भरकर दूसरे स्थानों पर डालने का काम करता था। रात को वह अपना डंपर लेकर रामकुमार पुरा के एक स्टोन क्रेशर पर रोड़ी भरने के लिए गया था। इस दौरान पर वह अपने डंपर को साइड में खड़ा कर क्रेशर के रैंप के पास खड़ा था।

तभी वहां से पत्थर भरकर रैंप से उतर रहे डंपर ने हरि सिंह को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायलावस्था में हरि सिंह को खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि हरिसिंह के परिवार में बारह साल की उसकी बेटी है जो मंदबुद्धि है और 19 साल का बेटा है जो दस साल से कैंसर पेशेंट हैं। पत्नी का हाल बेहाल है।

दोनो बच्चों का इलाज कराने के चलते परिवार बेहद दयनीय हालात में चल रहा था । अब परिवार के मुखिया का साया परिवार से उठ गया। वह परिवार में इकलौता कमाने वाला था। इस हादसे के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पूरे मौहल्ले में कोहराम मचा हुआ है।

Published on:
12 May 2023 10:38 am
Also Read
View All
खोह नागोरियान की पहाड़ी पर 1000 साल पुराना केदारनाथ मंदिर, सूर्य की गति के अनुरूप घूमते मालेश्वरनाथ महादेव

Childhood Cancer Day: हर साल राजस्थान में कैंसर से मर रहे करीब तीन हजार बच्चे, 20 से 30 हजार नए बच्चे आ रहे चपेट में, स्टेट इंस्टीट्यूट के पास पूरा डाटा नहीं

जयपुर में पुलिस थाने के पास बेकाबू कार ने मारी टक्कर, स्कूटी सवार के टूटे दोनों पैर, पकड़ने की कोशिश की तो लोगों पर चढ़ाने का प्रयास, आरोप: दौड़ा रहा था नाबालिग

Water Supply: बीसलपुर जल योजना में देरी से बढ़ी परेशानी, 4 हजार से अधिक कनेक्शन लंबित, कॉलोनियों में बढ़ी बेचैनी

Ration Crisis: हजारों परिवारों पर राशन संकट, 3,000 मीट्रिक टन स्टॉक लैप्स के कगार पर

अगली खबर