5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

… तो हिंदुस्तान को अब Miss World 2019 का ताज दिलवाएंगी राजस्थान की Suman Rao, देखें Miss India 2019 बनने की तस्वीरें

... तो India को अब Miss World 2019 का ताज दिलवाएंगी Rajasthan की Suman Rao, देखें Miss India 2019 बनने की Pictures

3 min read
Google source verification
Miss India 2019 Suman Rao from Rajasthan to contest for Miss World 2019

जयपुर।

राजस्थान में जन्मी खूबसूरत मॉडल सुमन राव ने शनिवार को मिस इंडिया 2019 का खिताब जीतकर मिस वर्ल्ड 2019 खिताब के लिए दावेदारी जता दी है। अब वे इसी साल 7 दिसंबर को थाइलैंड में आयोजित होने वाले मिस वर्ल्ड 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे पहले भारतीय मॉडल्स ने हिंदुस्तान को पांच मिस वर्ल्ड के खिताब दिलवाये हैं।


दरअसल, राजस्थान की मॉडल सुमन राव का मिस इंडिया टाइटल जीतने के बाद अब अगला लक्ष्य मिस वर्ल्ड बन गया है। उनके ऊपर भारत को छठा मिस वर्ल्ड दिलवाने का दारोमदार रहेगा। इससे पहले 1966 में रीटा फारिया, 1994 में ऐश्वर्या राय, 1997 में डायना हेडन, 1999 में युक्ता मुखी और साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर हिंदुस्तान को गर्व की अनुभूति करवाई है।

फोटो क्रेडिट: मिस इंडिया ट्विटर

Miss World 2019 " src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/06/16/1_1_4715843-m.jpeg">

... और मिस इंडिया 2019 बन गई सुमन राव

मंच से ये घोषणा होते ही इंतज़ार ख़त्म हुआ। मिस इंडिया 2019 ( Femin miss india ia 2019 ) खिताब के लिए राजस्थान की सुमन राव ( Suman Rao From Rajasthan ) चुन ली गई। जैसे ही घोषणा हुई मिस इंडिया 2018, तमिलनाडु की अनुकृति ने अपनी उत्तराधिकारी सुमन राव को मिस इंडिया 2019 का ताज पहना दिया। हर बार की तरह ये एक भावनात्मक क्षण रहा।

जानकारी के अनुसार सुमन राव का जन्म राजस्थान में हुआ है। उन्होंने अपनी स्कूलिंग मुम्बई के महात्मा एजुकेशन सोसाइटी से पूरी की। इसके बाद उन्होंने चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया से सीए की पढ़ाई की है। गाना सुनना और डांस करना उनका शौक है। 20 साल की सुमन राव का जन्म 23 नवम्बर 1998 है।

फोटो क्रेडिट: मिस इंडिया ट्विटर

इसी तरह से पिछले साल की पहली रनर अप हरियाणा की मिस ग्रैंड इंडिया मीनाक्षी चौधरी ने भी अपने उत्तराधिकारी का ताज पहनाया। इसी तरह से आंध्र प्रदेश की श्रेया राव जिन्हें 2018 में दूसरा रनर-अप चुना गया था, उन्होंने तेलंगाना की संजना विज को सम्मानित किया।


बिहार की श्रेया शंकर को मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स 2019 का ताज पहनाया गया और छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव को मिस ग्रैंड इंडिया 2019 का ताज पहनाया गया। वह फर्स्ट रनर अप भी रहीं।

फोटो क्रेडिट: मिस इंडिया ट्विटर

मिस इंडिया पेजेंट 2019 का फिनाले भव्य रूप से आयोजित हुआ। इसमें एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल ने अपना जलवा बिखेरा। वहीं समारोह को करण जौहर, मनीष पॉल और मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर ने होस्ट किया।

फोटो क्रेडिट: मिस इंडिया ट्विटर

इस मौके पर बॉलीवुड डीवाज़, हुमा कुरैशी, दीया मिर्ज़ा, नेहा धूपिया और चित्रांगदा सिंह भी मौजूद थीं। मिस इंडिया कांटेस्ट 2019 में कुल 30 खूबसूरत महिलाएं ताज के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही थीं और विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। सभी 30 प्रतियोगियों ने पिछले कुछ महीनों में अपनी रैंप वॉक पर काम करने से लेकर अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य पर बेहद मेहनत की।

फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले का आयोजन शनिवार को मुबंई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में किया गया।