
पीएम मोदी से अलग से नहीं मिलेंगी ममता बनर्जी, अजमेर शरीफ और पुष्कर जाएंगी
दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ में तृणमूल कांग्रेस नेता फजल करीम के घर मंगलवार की रात अंधांधुंध फायरिंग की गई। हमलावरों के 12 राउंड फायरिंग के बाद भी तृणमूल नेता बाल बाल बच गए। हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कैजर अहमद पर लगा है। उन्होंने हमले की घटना से किसी प्रकार से जुडे होने से इंकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक भांगड़ के बराली गांव में मंगलवार की रात हमलावरों ने करीम के घर को घेर लिया। फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी व बमबाजी की आवाज सुनकर करीम अपने पलंग के नीचे जा छिपे। घटना की जानकारी भांगड़ थाने को मिली। रात में ही पुलिस बल गांव पहुंचा। इलाके की नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू की गई। घटनास्थल से कारतूस के खोल बरामद किए गए हैं। बम पड़े होने की सूचना बम निरोधक दस्ते को दी गई।
गुटबाजी का परिणाम
पीडि़त फजल करीम के मुताबिक उन्होंने कुछ समय पहले कैजर अहमद के भ्रष्टाचार के बारे में मुंह खोला था। तब से वे उसके निशाने पर हैं। उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी से गुहार लगाई है।
Published on:
07 Dec 2022 11:55 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
