2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

पर्यटन सीजन का पहला दिन…स्मारकों पर पहुंचे 35 हजार से ज्यादा सैलानी

परकोटा में सुबह से शाम तक यातायात जाम के हालात

Google source verification

जयपुर

image

GAURAV JAIN

Oct 02, 2023


जयपुर. प्रदेश में तीन दिन की छुट्टी के बीच रविवार से पर्यटन का नया सीजन शुरू हो गया। सीजन के पहले दिन शहर के स्मारकों पर हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचे। आमेर महल, हवामहल, अल्बर्ट हॉल समेत अन्य स्मारकों पर 35 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचे। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानियों के जयपुर पहुंचने पर परकोटा में सुबह से शाम तक यातायात जाम के हालात रहे। पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। हवामहल में सर्वाधिक 13523, आमेर महल में 12286, अल्बर्ट हॉल में 7355 और जंतर-मंतर देखने 4490 सैलानी पहुंचे।