26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विमानों के मॉडल और हथियारों के साथ युद्धों के कारनामों से भी रू-ब-रू कराएगा Air Force Heritage Centre

शौर्य का प्रदर्शन : देश के पहले वायुसेना हेरिटेज सेंटर का चंडीगढ़ में उद्घाटन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Aryan Sharma

•

Updated: 8 May 2023, 10:55 PM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को चंडीगढ़ में देश के पहले भारतीय वायुसेना विरासत केंद्र का उद्घाटन किया। सेक्टर-18 के सरकारी प्रेस भवन में बना यह केंद्र विमानों के मॉडल और हथियारों के अलावा युद्धों में वायुसेना के कारनामों से भी रू-ब-रू कराएगा। सबसे बड़ा आकर्षण इसका अपना फ्लाइट सिमुलेटर है। इसमें एयरो इंजन, विमान, कियोस्क, वायुसेना की कलाकृतियों, मशीनों, उपलब्धियों और व्यक्तित्वों पर फिल्मों का प्रदर्शन होगा। एक स्मारिका कक्ष भी संग्रहालय का हिस्सा है। विभिन्न तकनीक के जरिए यहां वायुसेना की विकास यात्रा देखने को मिलेगी। इसका रख-रखाव यूटी प्रशासन करेगा। हथियार और अन्य उपकरण वायुसेना ने स्थापित किए हैं। उद्घाटन के मौके पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर मौजूद थीं।

विमानों के तमाम मॉडल रखे गए
विरासत केंद्र में वायुसेना के सभी विमानों के मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें तेजस लड़ाकू विमान, प्रचंड हेलिकॉप्टर, मिग-21 आदि शामिल हैं। एकीकृत वायु कमान, नियंत्रण प्रणाली कार्य स्टेशन और एक वैश्विक उपग्रह भी प्रदर्शित किया गया है।

विशाल क्षेत्र में
विरासत केंद्र 17 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में फैला है। केंद्र की स्थापना केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और भारतीय वायुसेना के बीच समझौते के तहत की गई है। इस पर पिछले साल हस्ताक्षर किए गए थे।