जयपुर

Khatu Shyam Temple : खाटूश्यामजी में पहली बार हुई लूट, पैर में गोलीमार व्यापारी से 14 लाख लूटा

First Time Robbery In Khatushyam JI : भारत के प्रसिद्ध मंदिर खाटूश्याम जी में देर रात बादमाशों ने एक व्यापारी पर फायरिंग कर दी। इस दौरान उन्होंने व्यापारी से 14 लाख रुपए भी लूट लिया।

less than 1 minute read
May 25, 2023

First Time Robbery In Khatushyam JI : भारत के प्रसिद्ध मंदिर खाटूश्याम जी में देर रात बादमाशों ने एक व्यापारी पर फायरिंग कर दी। इस दौरान उन्होंने व्यापारी से 14 लाख रुपए भी लूट लिया। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन नकाबपोश आए थे और उन्होंने ही इस घटना का अंजाम दिया। मंदा रोड के पास वार्ड 15 में यह घटना हुई। इसके कारण पूरे इलाके में दहशत फैल गई। व्यापारी को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया और फिर बेहतर उपचार के लिए सीकर रेफर कर दिया गया।

इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सुभाष चंद यादव ने घायल व्यापारी लोकेश अग्रवाल पुत्र देवेंद्र उम्र 36 वर्ष निवासी खाटूश्यामजी से घटना की ली जानकारी। पीड़ित ने बताया कि उसकी मंढा रोड पर स्थित श्री गुरु ट्रेडिंग कंपनी का दिनभर का केस 14 लाख 37 हजार रुपए से भरा थैला बाइक से घर पर लेकर आ रहा था। घर पर पहुंचने पर बाहर घात लगाकर बैठे तीन नकाबपोश बदमाश पर फायरिंग कर लाखों रुपयों से भरा बैग छीन ले गए।

सबसे बड़ी बात यह है कि इस तरह से कभी भी श्याम नगरी में फायरिंग या लूट की घटना नहीं हुई है। इस फायरिंग में व्यापारी के दाहिने पैर में गोली लगी है और बंदूक से मारने के कारण गंभीर चोट आई है। थाना प्रभारी ने आसपास के सभी थानों में सूचना कर नाकाबंदी करवा दी है। श्याम नगरी में फायरिंग की यह पहली वारदात है। घटना की सूचना पर लोगों में दहशत का माहौल है।

Published on:
25 May 2023 10:48 pm
Also Read
View All
Bulldozer Action: राजधानी जयपुर में फिर चला पीला पंजा, हाउसिंग बोर्ड की ₹70 करोड़ कीमत की जमीन कराई गई खाली

बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय का मामला: ‘तीन साल बाद भी चंद कमरों और कागजों तक सीमित, घोषणाओं से आगे नहीं बढ़ पाया दिव्यांगों का सपना’

पत्रिका मोहल्ला मीटिंग में आमजन ने रखीं समस्याएं: ‘8 माह पूर्व हुई थी पेयजल के लिए खुदाई, पेचवर्क का काम आज भी अधूरा’

पत्रिका के नशा मुक्ति महासंग्राम अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ली नखाखोरी के विरुद्ध शपथ

देशभर से आएंगे 144 प्लेयर, जयपुर में गोल्फ खेलेंगे कपिल देव और मदल लाल, पीएम. रुंगटा मेमोरियल गोल्फ कप 8 फरवरी को

अगली खबर