
kirodi lal meena
Attack case on congress Candidate Danish Abrar : टिकट वितरण के बाद अब नेताओं का असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है । इस बीच राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है । सवाई माधोपुर से विधायक और वर्तमान में फिर से कांग्रेस के प्रत्याशी दानिश अबरार एवं उनके परिवार पर हमला हुआ है । सबसे बड़ी बात यह है कि हमले के आरोप में पुलिस ने सांसद और भारतीय जनता पार्टी से वर्तमान विधायक प्रत्याशी किरोड़ी लाल मीणा के कुछ समर्थकों को हिरासत में लिया तो किरोड़ी लाल और पार्टी के कुछ लोग देर रात तक थाने पर जमा रहे और अपने कार्यकर्ताओं को छुड़ाने के लिए धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि दानिश अबरार के खुद के गुंडे ने उन पर हमला किया है। वे अपने कार्यकर्ताओं को छुड़ाने के लिए प्रयास करते रहे। पुलिस अधिकारी उनसे समझाइश करते रहे लेकिन वह नहीं माने।
दरअसल दानिश अबरार जयपुर से सड़क मार्ग से सवाई माधोपुर जा रहे थे । एक कार में वे थे, दूसरी कार में उनका परिवार था और कुछ अन्य कारों में समर्थक थे। पूरा काफिला दोपहर को मलारना चौड़ पहुंचाना था। लेकिन किसी कारण से यह कार्यक्रम दो से तीन घंटे लेट हो गया। उसके बाद जब दानिश और उनका काफिला शाम के समय मलारना चौड़ जा रहा था तो इस दौरान उनकी कार पर हमला हुआ। अचानक कुछ लोगों ने दानिश की गाड़ी को ओवरटेक किया और उन्होंने काफिले को रूकवाकर उस पर हमला कर दिया। पथराव किया और काले झंडे दिखए। गाली गलौज की जिस गाड़ी में विधायक की मां पूर्व विधायक यास्मीन अबरार पत्नी और बच्चे मौजूद थे, उसे गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी । हमलावर आक्रोशित थे, उन्हें काफी समझाया गया लेकन वे नहीं माने। उनकी संख्या करीब पच्चीस से तीस के बीच में थे। दानिश अबरार के निजी सुरक्षा कर्मियों ने उनकी जान बचाई।
।
इस घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भी आरोपियों को तलाश करना शुरू कर दिया। तीन थानों की पुलिस ने कई किलोमीटर पीछा करते हुए देर शाम करीब साढ़े सात बजे एक स्कॉर्पियो और एक वेन्यू कार को ट्रेक किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी । इस दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी तब जाकर स्कॉर्पियो में बैठे पांच लोगों को डिटेन कर लिया गया । हालांकि दूसरी कार में बैठे हुए आरोपी फरार हो गए।
इस घटना के बाद मलारना डूंगर थानाधिकारी लखन सिंह खटाना ने बताया कि दानिश अबरार की कार पर हमला करने वाले आरोपियों की लोकेशन दौसा जिले से सामने आई थी, ऐसे में आरोपियों का अरेस्ट करने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी। लालसोट और रामगढ़ पचवारा पुलिस ने मलाना डूंगर पुलिस की मदद करते हुए पांच आरोपियों को डिटेन किया है । इन आरोपियों को नांगल राजावतान थाने में रखा गया है । इसकी सूचना जब किरोड़ी लाल मीणा को मिली तो वह नांगल राजावतान थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि उनके कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन गिरफ्तार किया है। किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि दानिश अबरार पर हमला उन्होंने खुद ने करवाया है । उनके पास जो गुंडे हैं उन्होंने ही उन पर हमला किया है। पुलिस देर रात तक समझाइए करती रही, लेकिन विधायक और उनके समर्थक थाने के बाहर डटे रहे।
Published on:
24 Oct 2023 07:39 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
