23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू कश्मीर आतंकी हमले में राजस्थान के चार लोगों की मौत, सीएम भजनलाल शर्मा ने जताई संवेदना

जम्मू कश्मीर में रविवार को एक बस पर आतंकी हमला हुआ।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manish Chaturvedi

•

Updated: 10 Jun 2024, 10:28 AM IST

जयपुर। जम्मू कश्मीर में रविवार को एक बस पर आतंकी हमला हुआ। इस हमले में राजस्थान के चार लोगों की मौत हुई है। इसे लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने संवेदना जताई है। इससे पहले आज सुबह चौमूं के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने इस मामले में सीएम भजनलाल शर्मा से बात की। पूर्व विधायक ने सीएम को बताया कि चौमूं से तीर्थयात्रा पर चौमूं से लोग गए थे। यह लोग वैष्णो देवी गए थे। इनकी बस पर जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला हुआ। इस हमले के बाद तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिर गई। इसके बाद लोगों का मोबाइल बंद आ रहा है। उनके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। चौमूं के बच्चे सहित पांच लोगों के लापता होने की सूचना दी गई। जिसे सीएम भजनलाल शर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया। सीएमओ की ओर से जम्मू कश्मीर व गृह मंत्रालय से इस संबंध में बात की गई।

इनके लापता होने की पूर्व विधायक ने दी थी जानकारी..

चौमूं के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने सीएम को जिन लोगों के बारे में लापता होने की जानकारी दी थी। उनमें चौमूं निवासी राजेंद्र कुमार सैनी, ममता देवी ,पवन कुमार सैनी, पूजा सैनी और लिवांश के बारे में बताया गया। लिवांश बच्चे का नाम है। अब इनमें से चार जनों की मौत होने की सूचना मिली है।

सीएम ने बताया कायरना हमला..

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा ​है कि जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए कायरतापूर्ण हमले में जयपुर जिले निवासी चार नागरिकों की मृत्यु का समाचार दुःखद है। राजस्थान सरकार के उच्च अधिकारियों को शीघ्र ही जम्मू कश्मीर के अधिकारियों व स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर पार्थिव शरीर दिवंगतों के परिजनों तक पहुंचाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। इस कठिन समय में हमले में प्रभावितों के साथ हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।

यह है मामला…

जम्मू-कश्मीर के रियासी में रविवार शाम को आतंकियों ने श्रद्धालुओं को ले जा रही बस पर हमला किया है। इसमें कई लोग मारे गए हैं, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। नई दिल्ली में पीएम मोदी और नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान रियासी जिले के कंदा इलाके में यह अटैक हुआ। इसके चलते बस खाई में गिर गई। 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। अधिकांश यात्रियों की पहचान नहीं हो पाई है। उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे है। सुरक्षाबलों ने शिव खोड़ी मंदिर इलाके को सिक्योर करके अपने कब्जे में ले लिया है।

पिछले महीने आतंकी हमले में जयपुर के दंपती हुए थे घायल..

जम्मू-कश्मीर में पिछले महीने भी आतंकी हमला हुआ था। जिसमें एक बीजेपी कार्यकर्ता एजाज अहमद शेख की मौत हो गई थी। इस आतंकी हमले में जयपुर का एक शादीशुदा जोड़ा घायल हो गया था। जयपुर की फरहा और उसके पति तबरेज को गोली लगी थी। बाद में राजस्थान सरकार ने इस मामले में गंभीरता दिखाई। अब भी घायलों का इलाज चल रहा है।

10 दिन पहले भी हुआ था हादसा, भरतपुर की महिलाएं हुई थी घायल..

जम्मू के अखनूर में 30 मई को तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई थी। घायलों में राजस्थान में भरतपुर जिले के नदबई के गांव बहरामदा की रहने वाली एक ही परिवार की 5 महिलाएं शामिल थी। सभी पांचों महिलाएं रिश्ते में देवरानी-जेठानी हैं। हादसा जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर हुआ। इन महिलाओं में भरतपुर की बहरामदा निवासी अंजू (33) पत्नी जगवीर, निरमा (35) पत्नी हरवीर सिंह, मुन्नी (50) पत्नी अमर सिंह, राजवती (55) पत्नी सतबीर और यशोदा (40) पत्नी धर्मवीर घायल हुई थी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग