
अजीबो-गरीब चैलेंज की जकड़ में चीन
सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। कीको चैलेंज में कार का गेट खोलकर डांस करने के ट्रेंड ने काफी धूम मचाई थी लेकिन अब चीन में एक अजीबो-गरीब चैलेंज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें लोग अपनी कार के बाहर महंगे-महंगे सामानों के साथ गिरे हुए नजर आते हैं। ‘फ्लॉन्ट योअर वेल्थ चैलेंज’ के तहत चीन की फेसबुक के समकक्ष वेबसाइट वीइबो पर एक मिलियन से ज्यादा पोस्ट इस पर आ चुके हैं। इसमें सोशल मीडिया यूजर्स अपने महंगे जूतों, महंगे बैग्स और यहां तक कि नकदी के बंडल्स तक के साथ नजर आते हैं।
दरअसल इस ट्रेंड की शुरुआत रूस से हुई थी, जहां ‘फालिंगस्टार्स’ चैलेंज के तहत लोग बड़े ही नाटकीय ढंग से कहीं भी गिर जाते थे लेकिन चीन में अमीरजादों से इसे अपने दौलत के दिखावे से जोड़ लिया और वे अब लोगों को अपनी पोस्ट में यह दिखा रहे हैं कि उनके पास कितना पैसा है और वे कितनी ज्यादा शॉपिंग करते हैं। पचास हजार से बार शेयर की गई एक पोस्ट में झेजिंयांग प्रोविंस स्थित तेझाऊ में एक लडक़ी अपनी बेहद महंगी कार के पास गिरी पड़ी दिखाई दी, जिसमें उसके आस-पास उसके मेकअप प्रोडक्ट्स, हाइ हील्स और हंैडबैग था। हालांकि बाद में इस लडक़ी पर पुलिस ने जुर्माना भी लगाया। वहीं एक पोस्ट में एक व्यक्ति अपने गैजेट्स और जिम संबंधी चीजों के साथ नजर आया। उधर आम चीनी इन पोस्ट की जी भर के गरिया भी रहे हैं। उधर इस ट्रेंड में कम्यूनिस्ट पार्टी को भी चिंता में डाल दिया है, जिसके मुताबिक अमीर-गरीब के बीच बढ़ती खाई चीन की एक मुख्य समस्या है।
Published on:
24 Oct 2018 04:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
