
Heavy Rain Alert: प्रदेश में कई जिलों में चक्रवाती तूफान विपरजय का असर तीसरे दिन रविवार को भी दिखा। बाड़मेर, पाली, जालोर, उदयपुर और राजसमंद में तूफान ने कहर बरपाया। भारी बारिश से इन पांच जिलों के कई गांवों में बाढ़ के हालात हो गए हैं। तूफान ने अजमेर और जयपुर दस्तक दे दी है। जयपुर शहर में दिनभर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का दौर चला, 8.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं अजमेर में दोपहर बाद साढ़े तीन इंच बारिश दर्ज की गई। वर्षाजनित हादसों में एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई।
पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक बारिश आउंट आबू में 14 इंच, सिरोही के शिवगंज में 13 इंच, बाड़मेर के सिवाना में 11.14, गोगुन्दा में 7.5 और कोटड़ा में 3.8 इंच बारिश दर्ज की गई। राजसमंद जिले के चारभुजा - गढ़बोर में नौ घंटे में साढ़े 12 इंच बारिश हुई। जोधपुर में शनिवार 17 जून से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे में जोधपुर में 91.3 मिमी पानी बरसा । भीलवाड़ा जिले के मोखुंदा में 84, बागोर 70, रायपुर में 62, बदनोर 54 तथा भीलवाड़ा में 30 मिमी बरसात हुई।
कहां क्या हालात...
जालोर, सिरोही, पाली में : भारी वर्षा, शिवगंज में 18 इंच तो रानीवाड़ा में 13 इंच बारिश
- पाली के जवाई बांध का गेज 4 फीट बढ़ा।
- माउंट आबू की नक्की झील पर चली चादर ।
- पाली के जालोरी गेट पर दीवार गिरने सेकार, जीप, बाइक मलबे में दबे।
- बाड़मेर के सिवाना में 11.14 इंच बारिश, बांधों में पानी की आवक
- मेली बांध में 12 फीट पानी आया।
- बूंदी में मनरेगा कार्य व राजकीय व निजी स्कूल बंद रखने के निर्देश।
- जैसलमेर : सरदारसिंह की ढाणी के पास डूबने से बालक की मौत हो गई।
- अजमेर में तेज बारिश के बाद जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के हड्डी विभाग में वार्ड में पानी भरा
Published on:
19 Jun 2023 10:16 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
