19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानवर और पक्षी की शक्ल वाले भी होते हैं फूल!

आर्किड फूलों की एक प्रजाति ऐसी है जिसके फूल पर बंदर की शक्ल होती है। इन्हें मंकी फ्लोवर के नाम से जाना जाता है। वहीं कुछ फूल डक आर्किड तो कुछ टाइगर आर्किड कहलाते हैं। आइए जानते हैं फूलों की इस प्रजाति से जुड़े ऐसे ही कुछ रोचक तथ्य..

less than 1 minute read
Google source verification
जानवर और पक्षी की शक्ल वाले भी होते हैं फूल!

जानवर और पक्षी की शक्ल वाले भी होते हैं फूल!

1. मंकी फ्लोवर की महक ऐसी होती है, जैसे पके संतरा से खूश्बू आती हो।
2. ये फूल विशेषरूप से उन स्थानों पर पाए जाते हैं, जहां आद्र्रता अधिक हो।
3. पूरी दुनिया में आर्किड फूलों की करीब 25 हजार प्रजातियां हैं।
4. इस प्रजाति के फूल दिखने में पक्षी या जानवर की तरह होते हैं, इसकी एक प्रजाति फ्लाइंग डक आर्किड है, जो उड़ती हुई बतख की तरह दिखते हैं।
5. दुनिया का सबसे बड़ा आर्किड फूल टाइगर आर्किड है, जिसकी लंबाई करीब 2.5 मीटर तक होती है। वहीं सबसे छोटे फूल का आकार 0.02 इंच ही है।
6. वनीला फ्लेवर भी आर्किड प्रजाति के पौधों से ही तैयार किया जाता है।
7. इस प्रजाति के कुछ फूल ऐसे हैं जो कुछ घंटों में ही मुरझा जाते हैं, तो कुछ महीने भर खिले रहते हैं।
8. काले रंग को छोडक़र ये फूल सभी रंगों में पाए जाते हैं।
9. आर्किड बहुत पुराने पौधे हैं। इन्हें पृथ्वी पर करीब 100 मिलियन वर्षों से मौजूद माना गया है।
10. इस पौधे की जड़े ऐसी बनी होती है, जो तेजी से पानी तो सोखती है लेकिन मिट्टी से पोषक तत्व नहीं लेती है।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग