
मृदंग 2020 में दिखें फोक, देसी एवं विदेशी संस्कृति के रंग
जयपुर .राजस्थान कॉलेज के दो दिवसीय इंटर-कॉलेज फेस्ट मृदंग-2020 का आयोजन मंगलवार को कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मूर्तिकार पदम्श्री अर्जुन प्रजापति एवं राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आर.के. कोठारी ने किया। इस मौके पर हिंदी, वाद-विवाद, हिंदी स्वरचित कविता पाठ, निबंध लेखन, एकल गायन, एकल गायन, मोनो एक्ट, मूकाभिनय, समूह गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, रंगोली, पोस्टर मेंकिं ग, ऑन द स्पॉट, पेटिंग, आर्ट आउट ऑफ वेस्ट एवं फै शन रैंप वॉक का आयोजन किया गया।
हर विद्यार्थी में छुपा है एक कलाकार-अर्जुन प्रजापति
युवा महोत्सव मृदंग के उद्घाटन सत्र में पद्मश्री अर्जुन प्रजापति ने कहा कि हर विद्यार्थी में एक कलाकार छुपा हुआ है। राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आर.के. कोठारी ने कहा कि राजस्थान कॉलेज ने अपनी एक विशिष्ट पहचान कायम की है। आज के युवा भी तनावग्रस्त है, ऐसे में मृंदग जैसे सांस्कृतिक उत्सवों का आयोजन उन्हें स्फू र्ति प्रदान करता है। राजस्थान कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर कृष्णगोपाल शर्मा ने कहा कि "युवाओं की उमंग, हृदय की तरंग, संस्कृति का महोत्सव है मृदंग। उन्होंने कहा कि राजस्थान कॉलेज में ग्रामीण परिवेश से आने वाले मासूम विद्यार्थियों की बहुतायत है, लेकिन उनमें से अनेक गुदड़ी के लाल हैं। ÓमृदंगÓ की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं कला वर्ग की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 96 महाविद्यालयों की टीमों ने अपना पंजीकरण करवाया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
विजेताओं को मिले पुरस्कार
मृदंग के समन्वयक डॉ. आर.एन.शर्मा एवं डॉ. ओम नाथ व्यास ने बताया कि एकल गायन (भजन एवं गजल) प्रतियोगिता में संस्कृति कॉलेज की स् नेहा एम. केलकर ने प्रथम, विश्वविद्यालय के नाट्य विभाग के फरहान शेख ने द्वितीय तथा महारानी कॉलेज की पूजा ब्रह्मभट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिन्दी वाद विवाद प्रतियोगिता में एस.एस.जैन सुबोध कॉलेज की अरूंधती शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिंदी स्वचरित कविता पाठ में विश्वविद्यालय के फाइव ईयर लॉ कॉलेज के अचिन्त्य सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह गायन (फोक) में अलंकार पी.जी. कॉलेज की पूजा और उनके साथियों की टीम ने प्रथम, महारानी कॉलेज की पिंकी एवं साथियों ने द्वितीय तथा राजस्थान कॉलेज के विभास शेखावत एवं साथियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
Updated on:
4 Feb 2020, 7:24 PM IST
Published on:
4 Feb 2020, 7:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.