13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर शहर में टोंक रोड पर ‘परेशानी के गोदाम’- दिन भर ट्रकों की आवाजाही, जाम के हालात, हजारों लोग परेशान

- व्यस्ततम टोंक रोड पर भारतीय खाद्य निगम के गोदाम बने हजारों लोगों के लिए परेशानी का सबब - नो एंट्री में आ रहे ट्रक, निगम के गोदामों को शहर से बाहर शिफ्ट करने की मांग

2 min read
Google source verification
ration_truck.jpg

जयपुर.

टोंक रोड पर भारतीय खाद्य निगम (food corpration of india ) के नौ गोदाम परेशानी का सबब बन गए हैं। यहां गेहूं लेने के लिए सुबह से देर रात तक 100 से 150 ट्रकों की आवाजाही होती है। ट्रक इस मार्ग के दोनों तरफ खड़े रहते हैं। इससे शहर के व्यस्ततम मार्ग पर दिन भर जाम के हालात बने रहते हैं। सुबह 10 बजे और शाम 6 बजे हालात और भी खराब हो जाते हैं। इस कारण आस-पास की कॉलोनियों के हजारों लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। लोगों को हमेशा अनहोनी की आशंका रहती है। परेशान लोग अब इन गोदामों को शहर से बाहर शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं।.....

किसने दी प्रवेश की एंट्री

सूत्रों के अनुसार निगम (FCI ) ने दोपहर 12 से 4 बजे तक ट्रकों के गोदाम तक आने के लिए अनुमति ले रखी है। लेकिन बड़ा सवाल है कि जब भारी वाहन शहर में रात 11 बजे बाद ही प्रवेश कर सकते हैं तो दिन में ट्रकों के इस व्यस्ततम मार्ग पर आने की अनुमति कैसे दी गई। इसके अलावा रात 8 से 11 बजे तक भी ट्रकों की आवाजाही लगी रहती है। ट्रक सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं। इस िस्थति में यातायात बाधित होता है और हादसों का खतरा बना रहता है।

...........

15 से अधिक कॉलोनियांनिगम गोदामों के आस-पास

जवाहर नगर कॉलोनी, देव नगर, वसुंधरा कॉलोनी, न्यूलाइट कॉलोनी समेत 15 से ज्यादा कॉलोनियां हैं। इस कॉलोनियों के निवासी ट्रकों की आवाजाही से परेशान हैं। कॉलोनीवासी इन गोदामों को शहर से बाहर शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं।

....इनका कहना है

सुबह से देर रात तक ट्रकों की आवाजाही रहती है। आए दिन हादसे हो जाते हैं। चिंता जब बढ़ जाती है जब बच्चे वाहन लेकर बाहर जाते है। सुबह 10 बजे तो सड़क पार करना ही मुश्किल हो जाता है।

- गुलशन तिवाड़ी, जवाहर नगर निवासी

ट्रकों के कारण यहां दिन भर जाम लगा रहता है। हमेशा हादसे का भय रहता है। लोगों की सुरक्षा लिए इन गोदामों को आबादी क्षेत्र से बाहर शिफ्ट किया जाए।

अशोक कुमार, दयानंद काॅलोनी निवासी

मुझे आए दिन दवा लेने के लिए सड़क पार करनी होती है लेकिन ट्रकों की दिन भर आवाजाही रहती है। इस कारण सड़क पार करना मुश्किल हो जाता है।- भास्कर गोस्वामी, देव नगर निवासी

...........

फैक्ट फाइल

1963 में बना था गोदाम16 बीघा में बने हैं अलग अलग क्षमता के 9 गोदाम

जमीन राष्ट्रपति के नाम

गोदामों की 28 हजार मैटि्रक टन क्षमता


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग